फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Polling ends amid tight security at Khalsa College in Chandigarh

Chandigarh News: खालसा कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न, चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही मुस्तैद

Wed, 06 Sep 2023 02:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Sep 2023 02:10 PM IST
सार

पुलिस ने खालसा कॉलेज के बाहर मौजूद मुख्य सड़क पर एक तरफ बटरफ्लाई गार्डन मोड़ और दूसरी ओर कॉलेज लाइट प्वाइंट के पास बैरिकेडिंग की। इस दौरान पुलिस मुलाजिम पूरी तरह मुस्तैद रहे और छात्र नेताओं की गाड़ियों को रोकते दिखे।

विज्ञापन
Polling ends amid tight security at Khalsa College in Chandigarh
वीडियो बनाता ट्रैफिक पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित एसजीजीएससी खालसा कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है। छात्रों में जमकर मतदान का जोश देखने को मिला। सुबह 9:30 बजे से मतदान शुरू होना था। मगर इससे पहले सुबह 7:30 बजे से कॉलेज के बाहर छात्र संगठन के नेता और समर्थकों का जमावड़ा लगने लगा था। जैसे ही मतदान के लिए कॉलेज का गेट खोला गया वैसे ही छात्रों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान कॉलेज प्रबंधन और चंडीगढ़ पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। 

विज्ञापन


मुख्य गेट पर प्रत्येक छात्र के पहचान पत्र की जांच की गई। उधर, पुलिस ने कॉलेज के सामने मुख्य सड़क पर तीन स्तर की बैरिकेडिंग कर रखी थी। मुख्य सड़क पर 200 मीटर तक नो पार्किंग जोन भी घोषित किया गया था। उधर, सुरक्षा व्यवस्था में एक इंस्पेक्टर समेत 40 पुलिसकर्मी तैनात रहे। कैंपस में ट्रैफिक पुलिस और पीसीआर भी मौजूद रही।

विज्ञापन

सेक्टर-7 सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी का गेट किया बंद

मतदान के दौरान कैंपस के पास छात्रों की भीड़ रोकने के लिए खालसा कॉलेज लाइट प्वाइंट से सटी सेक्टर-7 सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी का गेट बंद कर दिया गया था। वहां पर पुलिस मुलाजिमों की तैनात भी की गई। इस दौरान कॉलोनी के रहने वाले लोग आवागमन के लिए सेक्टर- 7 गुरुद्वारा साहिब के सामने मौजूद गेट का इस्तेमाल करते दिखे। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों का कहना था कि कॉलेज के आसपास छात्रों की भीड़ जुटने और एक-दूसरे के विरोधी गुटों में झगड़ा होने की संभावना बनी रहती है। कैंपस के पास कॉलोनी के होने के चलते छात्र हर बार वहां एकत्र हो जाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के सामने मुख्य सड़क पर 200 मीटर तक नो पार्किंग जोन

उधर, पुलिस ने खालसा कॉलेज के बाहर मौजूद मुख्य सड़क पर एक तरफ बटरफ्लाई गार्डन मोड़ और दूसरी ओर कॉलेज लाइट प्वाइंट के पास बैरिकेडिंग की। इस दौरान पुलिस मुलाजिम पूरी तरह मुस्तैद रहे और छात्र नेताओं की गाड़ियों को रोकते दिखे। पुलिस ने कॉलेज के सामने मुख्य सड़क पर 200 मीटर तक वाहन खड़े करने पर प्रतिबंध लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed