फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Polling Done for Jind byelection

जींद उपचुनावः मतदाताओं के उत्साह ने बढ़ाई राजनीतिक दलों की धुकधुकी, सभी का जीत का दावा

Tue, 29 Jan 2019 09:22 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 29 Jan 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
Polling Done for Jind byelection
मतदान के लिए कतार में खड़ी महिलाएं

हरियाणा के जींद उपचुनाव में मतदाताओं के भारी उत्साह ने सभी राजनीतिक दलों की धुकधुकी बढ़ा दी है। मतदान के बाद जीत के दावे तो सभी दल कर रहे हैं, लेकिन अंदरखाने जीत को लेकर आश्वस्त कोई भी नहीं दिख रहा। चूंकि, हरियाणा लगभग तीन दशक के बाद जींद में बंपर वोटिंग हुई है।

विज्ञापन


इस मतदान को सत्ता पक्ष अपनी नीतियों व कामों पर जनता की मुहर मान रहा है तो विपक्षी नेताओं ने ज्यादा वोटिंग को सत्ता विरोधी लहर करार दिया है। जबकि, एक पहलू यह भी है कि पांच प्रमुख उम्मीदवारों रणदीप सुरजेवाला, कृष्ण मिड्ढा, दिग्विजय चौटाला, उम्मेद रेढू व विनोद आशरी ने पूरी ताकत झोंक दी थी। 
विज्ञापन


इनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-एक मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, जिसे भी मतदान प्रतिशत बढ़ने का कारण माना जा रहा है। अमूमन ज्यादा मतदान को सत्ता विरोधी लहर के तौर पर ही देखा जाता है। हाल ही में हुए नगर निगम चुनावों में बीते चुनाव के मुकाबले सात फीसदी मतदान कम हुआ था और भाजपा ने पांचों मेयर की सीटों पर बड़ी जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Polling Done for Jind byelection
जींद उपचुनाव

 ऐसे में जींद उपचुनाव में 2014 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले उपचुनाव में तीन से चार फीसदी ज्यादा मतदान होना सत्ताधारी दल के लिए खतरे की घंटी भी हो सकता है। हालांकि, विपक्ष दल भी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं। ज्यादा मतदान किस करवट बैठेगा, यह तो 31 जनवरी को ईवीएम खुलने पर ही साफ होगा।

क्रम      चुनाव     वोट प्रतिशत     विजयी उम्मीदवार
1.    1967    74.65          दया कृष्ण (कांग्रेस)
2.    1968    55.71        दया कृष्ण (कांग्रेस)
3.    1972    72.82        दल सिंह (एनसीओ)
4.    1977    70.31       मांगेराम गुप्ता (आजाद)
5.  1982  76.20         बृज मोहन सिंगला (लोकदल)
6.    1987    76.28       परमानंद (लोकदल)
7.    1991    69.58      मांगेराम गुप्ता (कांग्रेस)
8.    1996   72.64     बृज मोहन सिंगला (हरियाणा विकास पार्टी)
9.    2000    69.88    मांगेराम गुप्ता (कांग्रेस)
10.  2005    74.58     मांगेराम गुप्ता (कांग्रेस)
11.  2009    74.56    हरिचंद मिड्ढा (इनेलो)
12.   2014    75.84     हरिचंद मिड्ढा (इनेलो)
13.   2019  75.77 

जींद उपचुनाव पर विधायकों संग मंथन करेंगे सीएम
हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक मंगलवार को सीएम निवास पर होगी शाम चार बजे होने वाली बैठक की अध्यक्षता सीएम मनोहर लाल करेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट के अलावा राज्य प्रभारी डॉ. अनिल जैन भी बैठक में शामिल हो सकते हैं। विधायक दल की बैठक जींद उपचुनाव पर चर्चा और आगामी चुनावों की रणनीति बनाने को लेकर बुलाई गई है।

 इसमें सीएम सभी विधायकों के साथ उपचुनाव के नतीजे और आगामी चुनावों को लेकर फील्ड में सरकार और पार्टी के प्रति माहौल बनाने को लेकर चर्चा करेंगे। बैठक के दौरान सीएम, विधायकों से चुनावी माहौल बनाने को लेकर सुझाव भी ले सकते हैं। साथ ही सभी को फील्ड में उतरने और लंबित कामों को जल्दी करवाने के निर्देश दिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed