फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Politics intensified on Z+ security to Arvind Kejriwal and Raghav Chadha

Punjab: अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा को जेड सुरक्षा पर बवाल, कांग्रेस ने दिखाए दस्तावेज, पुलिस ने बताया फर्जी

Thu, 28 Jul 2022 11:23 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 28 Jul 2022 11:23 AM IST
सार

कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने सूबे की जनता से धोखा किया है। केजरीवाल को गलत तरीके से पंजाब का कन्वीनर दिखाकर सुरक्षा दी गई है। उन्होंने इस मामले को भारतीय राजनीति में नई गिरावट करार दिया।

विज्ञापन
Politics intensified on Z+ security to Arvind Kejriwal and Raghav Chadha
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब सरकार द्वारा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को जेड प्लस सुरक्षा दिए जाने को लेकर कांग्रेस और पंजाब पुलिस विभाग आमने-सामने आ गए हैं। कांग्रेस ने कुछ दस्तावेज मीडिया को जारी करते हुए दोनों आप नेताओं को पंजाब से सुरक्षा मुहैया कराए जाने का दावा किया। वहीं पंजाब पुलिस ने इन दस्तावेजों को फर्जी करार देते हुए कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताया है।

विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस भवन में विधायक सुखपाल सिंह खैरा और परगट सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दावा किया कि अरविंद केजरीवाल को पार्टी का पंजाब कन्वीनर दिखाकर पंजाब पुलिस से जेड श्रेणी सुरक्षा दी गई है, जबकि पंजाब आप के कन्वीनर खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं, जिनका जेड श्रेणी सुरक्षा सूची में केजरीवाल के बाद दूसरा नंबर है। खैरा और परगट ने अपने इस दावे को लेकर कुछ दस्तावेज भी जारी किए।
विज्ञापन


खैरा ने कहा कि केजरीवाल ने खुद को पंजाब आप का कन्वीनर बताकर धोखा किया है और यह सब कुछ पंजाब सरकार के जेड प्लस सुरक्षा हासिल करने के लिए किया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री होने के नाते केजरीवाल को पहले ही दिल्ली पुलिस से जेड प्लस सुरक्षा हासिल है। ऐसे में उन्हें दोहरी जेड प्लस सुरक्षा की क्या जरूरत है? 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में मीडिया को जारी किए दस्तावेजों के बारे में खैरा ने कहा कि यह दस्तावेज हाईकोर्ट में पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी द्वारा दायर याचिका के जवाब में राज्य सरकार द्वारा दाखिल किए गए हैं। उन्होंने दस्तावेज के अनुसार राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को जेड प्लस सुरक्षा देने की भी निंदा करते हुए कहा कि यह पंजाब की आप सरकार द्वारा दिल्ली में अपने आकाओं को खुश करने के लिए सत्ता का दुरुपयोग है। खैरा ने कहा कि दिल्ली में रैंप वॉक करते वक्त जिस शख्स को अपनी जान को कोई खतरा महसूस नहीं होता, उसे पंजाब में इतना खतरा महसूस होता है कि उसे जेड प्लस सुरक्षा मुहैया करा दी जाती है।

यह सरकारी दस्तावेज नहीं : पंजाब पुलिस

पंजाब पुलिस ने दावा किया है कि कांग्रेस नेताओं द्वारा दिखाए जा रहे दस्तावेज सरकारी दस्तावेज नहीं हैं और यह पूरी तरह फर्जी हैं। पुलिस प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि यह टाइप किया हुआ कागज है, जिसमें न कोई साइन है और न ही आधिकारिक मुहर लगी है। ऐसा लगता है कि याचिकाकर्ता ने खुद इसे टाइप करके पिटीशन के साथ लगाया है। उन्होंने कहा कि यह मामला हाईकोर्ट में चल रहा है और 29 जुलाई को इसकी अगली सुनवाई है। प्राइवेट दस्तावेज को पंजाब पुलिस का बताकर लोगों को गुमराह करने की शरारतपूर्ण कोशिश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed