फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Politics heats up ahead of mayoral election with two AAP councillors joining BJP

Chandigarh News: मेयर चुनाव से पहले आप के दो पार्षदों के भाजपा में जाने से राजनीति गरमाई

Sat, 27 Dec 2025 02:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Politics heats up ahead of mayoral election with two AAP councillors joining BJP
चंडीगढ़। मेयर चुनाव से पहले आप के दो पार्षदों के भाजपा में जाने से राजनीति गरमा गई है। आम आदमी पार्टी पलटवार में जुट गई है। शुक्रवार को सेक्टर- 27 में आप की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के सह प्रभारी डॉ. सन्नी अहलूवालिया, प्रभारी के प्रतिनिधि संदीप वर्मा, चंडीगढ़ के पार्टी प्रधान विजय पाल सिंह और सभी पार्षद शामिल रहे। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ का मामला पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के पास चला गया है। पार्टी प्रभारी जरनैल सिंह ने भी प्रतिनिधि भेजकर भी सभी जानकारी प्राप्त की है।
विज्ञापन

बैठक में सभी 9 पार्षद बैठक में मौजूद रहे। आप चंडीगढ़ के सह प्रभारी डॉ. सन्नी आहलूवालिया ने सभी पार्षदों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि राजनीति में कभी मायूस नहीं होते। मेयर चुनाव आप लड़ेगी और जीत कर दिखाएगी। उन्होंने पार्षदों को भरोसा दिलाया कि आपको कुछ ही दिनों में गुड न्यूज मिलेगी। पार्टी के साथ नए पार्षद जुड़ेगे। विपक्षी पार्टियां अफवाह फैलाने का काम करती हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बैठक में दमनप्रीत सिंह बादल, हरदीप सिंह बुटेरला, जसविंदर कौर जसबीर सिंह लाडी, योगेश ढींगरा, रामचंद्र यादव, मनौर, अंजू कटियाल और कुलदीप कुमार शामिल रहे। नेहा और प्रेमलता निजी कार्यों के कारण बैठक में शामिल नहीं हो पाईं। जानकारों ने बताया कि फोन पर उनकी बात सह प्रभारी से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनमानी एजेंडा पास कराने के लिए है यह कवायद
इस बार हाउस में मनीमाजरा के पॉकेट नंबर-6 में जमीन बेचने का मामला और चौबीस घंटे पानी आपूर्ति प्रोजेक्ट का एजेंडा लाने की तैयारी है। एजेंडा पास कराने के लिए भाजपा ने ऐसा हथकंडा अपनाया है ताकि भाजपा इसे बहुमत से पास करा सके। इस बात की भी पार्टी में चर्चा चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed