फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   political party of haryana inld will be include in janata dal

जनता दल में शामिल होगा इनेलो!, 4 बड़ी वजह

Wed, 01 Apr 2015 06:02 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 01 Apr 2015 06:02 PM IST
विज्ञापन
political party of haryana inld will be include in janata dal

लंबे समय से तीसरे मोर्चे की वकालत करने वाली इंडियन नेशनल लोकदल जल्द ही जनता परिवार का हिस्सा बन सकती है। राष्ट्रीय स्तर पर इसकी सुगबुगाहट तेज हो गई है। संभावना है कि जल्द ही आधिकारिक घोषणा हो जाएगी। सूत्रों के मुताबिक इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला की तिहाड़ में हुई बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से मुलाकात बातचीत के अंतिम दौर के रूप में देखी जा रही है।

विज्ञापन


चौटाला से मिले नीतिश कुमार
जनता परिवार को लेकर पूर्व में कई दौर की बातचीत हो चुकी है। इसमें अहम सूत्रधार जनता दल (यू) अध्यक्ष शरद यादव, बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला की आपसी सहमति बनी है। इनेलो के वरिष्ठ नेता पिछले दिनों जनता परिवार की बैठक में शामिल भी हुए हैं।
विज्ञापन


भाजपा के बढ़ते कदम को रोकना
जनता परिवार बनाने के पीछे मकसद भाजपा के देश में बढ़ते हुए कदमों को रोकना है। फिलहाल, जनता परिवार बनाने का जो निर्णय लिया गया है, उसमें एक झंडा एक  निशान की बात कही गई है। लिहाजा, देखने वाली बात यह है कि हरियाणा में इस बात को मानने के लिए इंडियन नेशनल लोकदल तैयार होगी या नहीं होगी। फिलहाल, इंडियन नेशनल लोकदल के लोकसभा में दो सांसद और एक राज्यसभा सांसद हैं, जबकि हरियाणा विधानसभा में इनेलो के लिए 19 विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीतीश की मुलाकात बातचीत की दिशा में अंतिम कदम

political party of haryana inld will be include in janata dal

नेताओं की पारिवारिक दोस्ती: नीतिश कुमार की इनेलो सुप्रीमो से जेल में हुई मुलाकात को इस बातचीत की दिशा में अंतिम कदम माना जा रहा है। हालांकि, अब तक उपरोक्त सभी दिग्गज इनेलो के मंच और पारिवारिक कार्यक्रमों में आते रहे हैं, लेकिन यह दोस्ती जनता परिवार में बदलेगी ऐसा पहली बार होगा।

नेताओं ने दिया संकेत

केसी त्यागी, राज्यसभा सांसद एवं प्रवक्ता जेडीयू ने बताया कि नीतिश कुमार की चौटाला साहब से जेल में मुलाकात हुई थी। जेल मैनुअल को देखते हुए बातचीत का उल्लेख करना ठीक नहीं होगा, लेकिन इस पूरे मामले में पहल इनेलो की तरफ से की गई थी। जब कुछ समय पहले चौटाला साहब जमानत पर बाहर आए थे। तब उन्होंने शुरुआत की थी। जहां तक एक झंडे और एक निशान की बात है, कोई बड़ा मसला नहीं है।

दुष्यंत चौटाला, सांसद हिसार ने बताया कि अभी तक तो नीतिश कुमार चौटाला साहब से मिल कर आए हैं। इनेलो पार्टी की तरफ से इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। यदि कुछ होगा तो पार्टी की तरफ से अधिकारिक घोषणा हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed