फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Political parties unite over the dilapidated road in Phase-7; warn of laying siege to the municipal corporation

Chandigarh News: फेज-7 की बदहाल सड़क पर एकजुट हुए राजनीतिक दल, निगम घेराव की दी चेतावनी

Fri, 02 Oct 2026 02:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Political parties unite over the dilapidated road in Phase-7; warn of laying siege to the municipal corporation
कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के नेताओं ने एक मंच पर आकर प्रदर्शन किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। फेज-7 की मुख्य सड़क की बदहाल हालत और अधूरे निर्माण कार्य को लेकर बुधवार को कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के नेता एक मंच पर आए। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने फेज-7 लाइब्रेरी पार्क के पास सड़क का एक हिस्सा बंद कर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क की खस्ता हालत और शहर में रुके विकास कार्यों पर सरकार व संबंधित विभाग के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने जल्द काम शुरू न होने पर नगर निगम कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी।

धरने का नेतृत्व वार्ड नंबर-11 की पार्षद अनुराधा आनंद और कारोबारी जतिंदर आनंद ने किया। प्रदर्शन के दौरान नेताओं और स्थानीय लोगों ने हाथों में बैनर व तख्तियां लेकर सड़क की मरम्मत और अधूरे निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने की मांग की। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू सहित कई अन्य नेता भी धरने में शामिल हुए।
विज्ञापन

सड़क की बदहाली और दुर्घटना
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सड़क की खराब हालत के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में सोमवार को सड़क की बदहाली के कारण एक व्यक्ति गिरकर घायल हो गया था। इस घटना के बाद सड़क पर दुर्घटना होने की आशंका बढ़ गई थी। इसी कारण यह धरना आयोजित किया गया। नेताओं ने कहा कि शहर में विकास कार्य रुके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताओं की मांगें और आरोप
पार्षद अनुराधा आनंद ने कहा कि सड़क की खराब हालत को लेकर वह समय-समय पर नगर निगम और संबंधित अधिकारियों को शिकायत दे चुकी हैं। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने मांग की कि सड़क का काम जल्द शुरू कराया जाए। जतिंदर आनंद ने कहा कि यह धरना किसी एक राजनीतिक दल का मंच नहीं है। इसका उद्देश्य शहर के विकास और लोगों की समस्याओं को उठाना है। भाजपा नेता हरदेव सिंह उभा ने विकास कार्यों में कथित राजनीतिक भेदभाव के आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि केवल विपक्षी पार्षद ही नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी से जुड़े कई पार्षद भी विकास कार्यों को लेकर परेशान हैं।


निगम कार्यालय घेराव की चेतावनी
पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि शहरवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम और सरकार की जिम्मेदारी है। विकास कार्यों में देरी के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। धरने के दौरान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शहर की विकास संबंधी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में मोहाली नगर निगम के मुख्य कार्यालय के बाहर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर निगम कार्यालय को ताला लगाने का कदम उठाने की भी चेतावनी दी गई। धरने में पंजाब कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बलजीत कौर, पार्षद नरपिंदर सिंह रंगी, परविंदर संजू, मनजीत कौर, अकाली दल के पार्षद हरविंदर, भाजपा नेता शालिंदर आनंद, पार्षद गुरप्रीत कौर उभा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, बाजार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed