फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Policeman dead due to collision with iron angles in pathankot

पंजाबः रास्ते में पुलिसकर्मी को आया चक्कर, लोहे के एंगल से टकराया सिर, मौके पर हुई मौत

Fri, 26 Oct 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब) Updated Fri, 26 Oct 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
Policeman dead due to collision with iron angles in pathankot
सांकेतिक तस्वीर

पठानकोट में चक्कर आने के बाद एक पुलिसकर्मी का सिर लोहे के एंगल से टकरा गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना पठानकोट के हरियाल-हाड़ा लिंक रोड पर स्थित गांव त्रेहटी मोड़ के पास घटी। 55 वर्षीय जोगिन्द्र सिंह अपनी ड्यूटी से पैदल घर लौट रहा था। लोगों से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


जोगिन्द्र सिंह निवासी गांव चक्कड़ (धारकलां) पुलिस थाना डिवीजन नंबर दो में तैनात थे। मृतक की पत्नी तृष्ला देवी और क्षेत्र के ब्लाक समिति सदस्य रूप लाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जोगिन्द्र सिंह ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौट रहा था। देर रात करीब 11 बजे कोई साधन न होने के कारण वह पैदल ही घर की ओर बढ़ रहा था। बीच रास्ते गांव त्रेहटी के पास उन्हें अचानक चक्कर आ गया और उनका सिर सड़क किनारे लगे लोहे के एंगल से टकरा गया। लोहे का एंगल तेज धार वाला होने के कारण उनके सिर में गहरी चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस थाना मामून ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 भांजे के  लिए खाना लेकर जा रहे मामा की मौत, मामला दर्ज

Policeman dead due to collision with iron angles in pathankot
सांकेतिक तस्वीर

वहीं, फिरोजपुर के थाना लक्खोके बहराम स्थित गांव किली के पास ऑल्टो कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने गुरुवार को कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गुरभेज सिंह निवासी गांव किली ने पुलिस को बताया कि उसका मामा मोहन सिंह निवासी दशमेश नगर जिला मोगा उनसे मिलने गांव किली आया था। 

गुरभेज गांव करी कलां के खेतों में कामकाज करने गया था। मामा मोहन खेतों में गुरभेज को दोपहर का भोजन देने के लिए बाइक पर जा रहा था। जैसे ही मोहन गांव करी कलां की दाना मंडी की सड़क क्रॉस करने लगा। उसी दौरान तेज रफ्तार आल्टो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मोहन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे लुधियाना ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने गुरभेज के बयान पर कार चालक अवतार सिंह निवासी बुक्कन वाला जिला मोगा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच-पड़ताल एएसआई गुरदेव सिंह कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed