फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Policeman captured in camera demanding bribe openly

पुलिसवाले की करतूत कैमरे में कैद, सरेआम मांग रहा था रिश्वत

Thu, 10 Nov 2016 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 10 Nov 2016 09:19 AM IST
विज्ञापन
Policeman captured in camera demanding bribe openly
रिश्वत मांगता पुलिसकर्मी

चीका पुलिस थाने में कार्यरत एक पुलिस कर्मचारी की ओर से मारपीट के मामले में कार्रवाई के लिए एक हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो गया। कर्मचारी पीड़ितों से रिश्वत लेते दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन


साथ ही एसएचओ के नाम से और एक हजार रुपये की मांग कर रहा है। वीडियो वायरल होने पर एसपी ने कुरुक्षेत्र स्थानांतरित हो चुके इस पुलिस कर्मचारी के खिलाफ विभागीय जांच के लिए एसपी कुरुक्षेत्र को लिख दिया है। 
विज्ञापन


साथ ही इस मामले की जांच डीएसपी सतीश गौतम को सौंप दी है। दो मिनट 11 सेकेंड के वीडियो में एक युवक पुलिस थाने के अंदर जाता हुआ दिख रहा है। उसके साथ-साथ चल रहे युवक ने वीडियो बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वे सीट पर बैठे हुए पुलिस कर्मचारी के साथ जाकर बातचीत शुरू करते हैं। मारपीट के एक मामले में कार्रवाई की बात से शुरू होकर युवक ने एक हजार रुपये की रिश्वत राशि देने की पेशकश की। 

कुरुक्षेत्र हो चुका है कर्मचारी का तबादला

Policeman captured in camera demanding bribe openly
पुलिस - फोटो : demo pic

कर्मचारी ने पूछा कि कितने हैं.. युवक ने कहा हजार हैं साहब..। इस पर कर्मचारी उसे कहता है कि वापस रख लो। इसके बाद युवक मिन्नते करते हुए कहता है कि जनाब हम गरीब आदमी आं..दिहाड़ीदार आदमी आं..मान्ने करो। 

इस पर कर्मचारी ने कहा कि मेरी बात सुन ले..इतने दिन हो गए दरखास दे रखी हे। मैं कार्रवाई करूं तो चालान काट कर कार्रवाई कर देता। युवक ने कहा कि वे गरीब आदमी हैं। 
हम के भाज्जां थारते, ना थाम भाजण देंदे, ना हाम भाजदे। हजार लो, काल फेर हजार फेर दे देंगे। इसके बाद कर्मचारी कहता है कि फेर के दे दैगा.दे दे इब्बै....हजार रुपये और दे। 
बीच में युवक फिर से मिन्नते करता है। तो कर्मचारी अंत में कह रहा है कि चाहे या बी बाद में दे दियो...पर दे दियो जरूर..। वीडियो में कर्मचारी एक बार एसएचओ के नाम से भी पैसे मांगते हुए दिख रहा है।

 एसपी कैथल सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि जिस कर्मचारी का वीडियो सामने आया है। वह इस समय कुरुक्षेत्र स्थानांतरित हो चुका है।  शिकायतकर्ता सामने आता है तो मामले में केस भी दर्ज कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed