चंडीगढ़ : पुलिस ने की त्योहारों की खास तैयारी, बाजारों में सादी वर्दी में रहेगी मुस्तैद, ड्रोन कैमरे से निगरानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन में शहरवासियों की सुरक्षा के मद्देनजर चंडीगढ़ पुलिस मुस्तैद हो गई है। करवाचौथ से लेकर दीपावली तक बाजारों में भीड़भाड़ रहेगी। ऐसी स्थिति में बाजारों में मनचलों, जेबकतरों समेत झपटमारों से निपटने के लिए सादी वर्दी में महिला सिपाहियों के अलावा जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा ड्रोन कैमरे से भी बाजार की निगरानी की जाएगी।
त्योहारों पर सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने खास रणनीति बनाई है। इसके लिए कुछ जगहों को चिह्नित कर नाका भी लगाया गया है।
साथ ही भीड़भाड़ वाले बाजार सेक्टर-19, सेक्टर-22, 35, 46, 34, 15, 8 बाजारों समेत अन्य जगहों पर पुलिस मुस्तैद की गई है। इसके अलावा सभी थाना प्रभारियों समेत पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में गश्त करने के साथ संदिग्धों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही बाजारों में मनचलों, जेबकतरों समेत झपटमारों से निपटने के लिए सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों के अलावा अन्य पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा पुलिस शाम को बाजार का निरीक्षण कर दुकानदारों को जागरूक कर रही है। जो लोग मास्क लगाए नहीं दिख रहे, उन्हें टोका जा रहा है और जुर्माना व चालान भी किया जा रहा है।
चेकिंग और गश्त बढ़ाई
त्योहारी सीजन के मद्देनजर शहर के सभी बीट बॉक्स पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। इसके अलावा अपने अपने क्षेत्र में नाइट चेकिंग के अलावा गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पीसीआर समेत अन्य विंग भी अलर्ट पर है। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए थाना पुलिस समेत सभी को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिसकर्मियों को जगह-जगह नाके लगाने का भी निर्देश दिया गया है।