फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police will bring shooter Nitin on production warrant

शूटर नितिन को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस

Wed, 24 Jun 2020 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Police will bring shooter Nitin on production warrant
चंडीगढ़। सेक्टर-33 स्थित शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के भाई राकेश सिंगला की कोठी पर फायरिंग के आरोपी शूटर नितिन का सेक्टर-34 थाना पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट लिया है। पुलिस अब शूटर नितिन को 26 जून को प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लाएगी। शूटर नितिन को बीते दिनों पंजाब पुलिस ने अमृतसर से पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने अभी तक सिर्फ एक शूटर लुधियाना निवासी करण शर्मा को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य शूटर अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। इसके अलावा अब तक अरविंद सिंगला के भाई के कोठी पर फायरिंग के मामले में शूटरों के सात मददगार की गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि बीते 31 मई को वारदात के बाद पुलिस ने जीरकपुर निवासी जिम संचालक सेवक उर्फ गुरी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कुलविंदर उर्फ काला को 80 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद खुलासा हुआ कि अंबाला की जेल में बैठे गैंगस्टर दीपू के कहने पर फायरिंग करवाई गई थी। पुलिस ने जब दीपू को प्रोडक्शन वारंट पर लाई तो मामला साफ हुआ और पता चला कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के घर पर गोलियां बरसाई गई थीं। इसके बाद शूटरों को हथियार सप्लाई व पनाह देने वाले बनूड़ निवासी साहब सिंह उर्फ सांभा, शिव वर्मा उर्फ शिवा व परम दत्त उर्फ लक्की की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस को अब हरियाणा के भिवानी निवासी शूटर राहुल, बच्ची और हरियाणा के गांव लाडवा के बलवीर उर्फ मनी की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed