फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police will bring shooter Manjeet on production warrant in Sonu Shah murder case

सोनू शाह हत्या मामले में शूटर मंजीत को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस

Wed, 06 Nov 2019 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Police will bring shooter Manjeet on production warrant in Sonu Shah murder case
चंडीगढ़। प्रॉपटी डीलर सोनू शाह की हत्या के मामले में सोनीपत से गिरफ्तार शूटर मंजीत को जल्द ही क्राइम ब्रांच प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लेकर आएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्या के चार आरोपियों में शूटर मंजीत भी शामिल रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह अलग-अलग ठिकानों में छिपता रहा। शूटर मंजीत पर पंजाब, हरियाणा समेत राजस्थान में हत्या, फिरौती समेत अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। वहीं, क्राइम ब्रांच लॉरेंस बिश्नोई से लगातार शूटर मंजीत के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार सामने आया कि लॉरेंस ने यह काम राजू बिसौदी को सौंपा था, लेकिन उसे यह नहीं पता कि शूटर मंजीत इस केस में शामिल है। फिलहाल पुलिस अब शूटर मंजीत को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन

बीते दिनों दिल्ली पुलिस ने शूटर मंजीत उर्फ राहुल उर्फ मोटा उर्फ परवा को सोनीपत से गिरफ्तार किया था। इसके अलावा पुलिस अब बरामद कैब के मालिक से भी पूछताछ करने वाली है। लॉरेंस ने रिमांड के दौरान कबूला था कि उसने ही सोनू की हत्या करवाई है, क्योंकि सोनू उसके काम में टांगें अड़ा रहा था। सोनू को फोन कर कहा भी गया कि वह उनके बीच न आए, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस टीम अब गैंगस्टर राजू बिसौदी, राजन और काला की तलाश में जुट गई है। वहीं, पुलिस गैंगस्टर शुभम प्रजापति को न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब से रंगदारी में नहीं हुआ खुलासा
सेक्टर-26 स्थित एक क्लब के मालिक से व्हाट्सएप के जरिए रंगदारी मांगी गई थी। कॉलर ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बताया था। इस मामले में लॉरेंस से पूछताछ की गई। लॉरेंस ने कई क्लब मालिकों से व्हाट्सएप पर रंगदारी मांगी है। पुलिस इस मामले में सवाल जवाब किया तो मामला साफ नहीं हो सका है।

आज होगी कोर्ट में पेशी
लॉरेंस का चार दिन का पुलिस रिमांड मंगलवार को खत्म हो गया है। क्राइम ब्रांच अब लॉरेंस को कोर्ट में पेश कर उसे राजस्थान के भरतपुर जेल में छोड़कर आएगी। वहीं, यह भी सामने आया कि सोनू की हत्या की जिम्मेवारी फेसबुक पर विदेश से पोस्ट की गई थी। सूत्रों का कहना है कि राजू बिसौदी नेपाल में छिपा बैठा है। पुलिस को इनकी तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed