फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police take the class of cutting the challan

पुलिस पढ़ रही चालान काटने का ‘पाठ’

Fri, 04 Jun 2021 02:31 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Police take the class of cutting the challan
चंडीगढ़। रेड लाइट पर खड़े होकर मोबाइल पर बात करना, गाड़ी में स्पीकर से बात करना, हेडफोन पर गाने सुनते हुए दोपहिया वाहन चलाना जैसे छोटे-मोटे चालान को लेकर अक्सर असमंजस की स्थिति बनी रहती है। अब इस असमंजस को दूर करने के लिए यातायात पुलिस ने दो घंटे का प्रशिक्षण शुरू कर दिया है, जिनमें पुलिसकर्मियों को इस तरह के छोटे-मोटे चालान काटने के बारे में पाठ पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

चालन काटने के दौरान लोगों और यातायात पुलिस में बहस होती है। इसमें कुछ लोगों का आरोप होता है कि बिना यातायात नियमों के उल्लंघन किए पुलिस उनका चालान कर रही है। इससे बचने के लिए यातायात पुलिस ने फैसला लिया है कि इन दिक्कतों को दूर करने के लिए उन पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिनकी ड्यूटी फील्ड में रहती है। जानकारी के अनुसार यातायात के नियमों की अवहेलना को लेकर 200 से ज्यादा चालान काटने के नियम हैं, जिस कारण यातायात पुलिस खुद भी कई बार असमंजस में रहती है।
विज्ञापन

ऐसे चालानों में असमंजस
1. रेड लाइट प्वाइंट पर मोबाइल पर बात करना।
2. गाड़ी में स्पीकर ऑन कर बात करना।
3. दोपहिया वाहन चलाते वक्त ईयरफोन कान में लगाना।
4. मोबाइल को हाथ में लेकर वाहन चलाना।
5. इलेक्ट्रिक ई-बाइक का चालान करना।
नए तैनाती के दौरान होती है अक्सर दिक्कत
आए दिन विभाग के अलग-अलग विंग में पुलिसकर्मियों के तबादले होते रहते हैं। इनमें कुछ पुलिसकर्मी ऐसे भी होते हैं, जिनकी पहली बार यातायात पुलिस में तैनाती होती है। उनकी ड्यूटी फील्ड में लग जाती है। ऐसे में कई बार कुछ छोटे-मोटे चालानों के काटने के नियमों के बारे में असमंजस बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मामलों में लोगों व पुलिस में हुई थी बहस
1. नवंबर 2019 को सुखना लाइट प्वाइंट पर रेड लाइट के दौरान मोबाइल पर बात करते हुए ट्रैफिक पुलिस ने चालक का चालान काटने लगा। इस दौरान चालक लाइट प्वाइंट पर चालान काटने को लेकर बहस की। इसके बाद चालक पुलिसकर्मी को बोनट पर सेक्टर-26 टीपीटी लाइट प्वाइंट तक लेकर आ गया, जिससे उसे गंभीर चोटें भी आई थीं।
2. 2019 को एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास कार में स्पीकर ऑन कर बात कर रहे व्यक्ति को यातायात पुलिस ने चालान कर दिया था। इसके बाद कार चालक ने इसकी शिकायत एसएसपी शशांक आनंद से कर दी थी।
3. अक्तूबर 2020 को सेक्टर-19 में कार चलाते वक्त मोबाइल हाथ में पकड़ने पर चालक को यातायात पुलिस ने रुकवा लिया था। इसके बाद जमकर हंगामा शुरू हो गया था। चालक का कहना था कि उसने मोबाइल को सिर्फ पकड़ा था, न कि किसी से बात कर रहा था।
4. फरवरी 2019 को सेक्टर-7 में ई-बाइक चालक का आरसी, बिना लाइसेंस और हेलमेट का चालान कर दिया गया था। इसके बाद चालक कोर्ट पहुंचा तो यातायात पुलिस को चालान रद्द करना पड़ा।

क्या कहते हैं अधिकारी
छोटे-मोटे चालानों के नियमों के बारे में दो घंटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए छोटे-छोटे बैच बनाए गए हैं। क्लास में सभी चालानों के असमंजस को दूर किया जा रहा है। अभी तक दो क्लासें लग चुकी है, जोकि आगे भी जारी रहेगी। -पलक गोयल, डीएसपी एडमिन, यातायात पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed