फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police solved mystery of retired home guard jawan murder in 36 hours

Ludhiana: 36 घंटे में सुलझी सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान की हत्या की गुत्थी, हत्या की वजह सन्न कर देने वाली

Thu, 05 Oct 2023 06:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Oct 2023 06:04 PM IST
सार

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कमिश्नरेट पुलिस ने उक्त मामला 36 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। दोनों आरोपियों की पहचान गांव मांगट के रहने वाले मंगल सिंह (32) और उसके साथी पूर्ण सिंह (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया।

विज्ञापन
Police solved mystery of retired home guard jawan murder in 36 hours
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना के गांव बलिएवाल में पत्थर मार मारकर मौत के घाट उतारे गए रिटायर्ड होमगार्ड जवान सलेश कुमार की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। हत्या ब्याज पर पैसे लेने वाले दो युवकों ने की थी। दोनों का सलेश से ब्याज के पैसों को लेकर विवाद था। इस कारण दोनों ने कपड़े में पत्थर लपेटा। इसके बाद सलेश को बुलाया और निर्मम हत्या कर दी। 

विज्ञापन


आरोपी शव सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कमिश्नरेट पुलिस ने उक्त मामला 36 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। दोनों आरोपियों की पहचान गांव मांगट के रहने वाले मंगल सिंह (32) और उसके साथी पूर्ण सिंह (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि सलेश पंजाब पुलिस के होमगार्ड विभाग से रिटायर्ड हुआ था। सलेश ने वहां छोटा मोटा कारोबार करने वाले प्रवासी मजदूरों को ब्याज पर पैसे देने शुरू किया। आरोपी मंगल सिंह ने सलेश से 10 हजार रुपये तो पूर्ण सिंह ने छह हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। काफी समय बाद जब पैसे नहीं लौटाए तो सलेश ने एक के 30 हजार रुपये और दूसरे से साठ हजार रुपये ब्याज समेत मांगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सलेश लगातार उन पर दबाव बनाता रहा कि वह उसके पैसे किसी भी हाल में दे। इससे परेशान होकर दोनों आरोपियों ने सलेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची। उन्होंने किसी तरह सलेश को गांव बलिएवाल के पास बुलाया। वहां सुनसान जगह पर कहासुनी के दौरान आरोपियों ने सलेश की पत्थर मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने सलेश का पैंट भी आधा उतार दी। इसका मकसद था कि समाज में गलत संदेश पहुंचे।

आरोपियों तक ऐसे पहुंची कमिश्नरेट पुलिस

पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि मृतक की पहचान के बाद जानकारी मिली कि वह ब्याज पर पैसे देते था। पुलिस ने इस एंगल से जांच की तो पता चला कि कई रेहड़ी वाले और छोटे दुकानदारों ने सलेश से उधार ले रखा है। जांच के दौरान ही आरोपियों का पता चला और यह भी पता चला कि आरोपियों के साथ सलेश का विवाद चल रहा था। शक होने पर दोनों को गिरफ्तार किया तो पूछताछ में आरोपियों ने सारी सच्चाई उगल दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed