फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police security tight for MSG release

आज ‘एमएसजी’ रिलीज, सुरक्षा में 1000 जवान

Fri, 13 Feb 2015 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 13 Feb 2015 09:09 AM IST
विज्ञापन
police security tight for MSG release

पिछले कुछ समय से चर्चा में रही संत गुरमीत राम रहीम की फिल्म एमएसजी आखिरकार शुक्रवार को चंडीगढ़ में भी रिलीज हो रही है। हाईकोर्ट ने भी इसे मंजूरी दे दी है, लेकिन शहर में अब भी फिल्म का विरोध किया जा रहा है। ऐसे में हंगामे के आसार को भांपते हुए पुलिस भी सतर्क हो गई है। जिन सिनेमाघरों में यह फिल्म चलेंगी, वहां पुलिस की भी चौकसी रहेगी। शहरभर में करीब एक हजार पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।

विज्ञापन


इस फिल्म के हफ्ते के पहले तीन दिन के लगभग सभी शो बुक हो चुके हैं। पीवीआर एलांते, फन सिनेमा, पिकाडली और पीवीआर सेंट्रा मॉल में पहले दिन कुल 65 शो चलाए जाएंगे। इसलिए वीरवार देर शाम से ही इन जगहों पर पुलिस जवान तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


ऐसी होगी पुलिस की टीम
जिन चार जगहों पर यह फिल्म दिखाई जाएंगी, वहां डीएसपी स्तर के एक-एक अधिकारी की भी तैनाती की गई है। इसके अलावा 14 इंस्पेक्टर और एक हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं, सिटी में भी 40 मोबाइल पार्टी रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और अन्य स्थलों पर नजर रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी से मिली सिख संगत
केंद्रीय तालमेल कमेटी समूह गुरुद्वारा एवं सिख संस्था के मेंबरों ने वीरवार को एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल से मुलाकात की और एमएसजी फिल्म के चंडीगढ़ में प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की। एसएसपी ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कोई भी कदम उठाने से इनकार कर दिया।

एसएसपी से मुलाकात करने वालों में गुरप्रताप सिंह रयाड़, गुरदीप सिंह, जीएस मुंद्रा, धर्म सिंह, जनक सिंह, खिलाफ सिंह, महेंदर सिंह भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed