{"_id":"62910e5ce87e2c2bc762cb98","slug":"police-sealed-the-rooms-of-punjab-bhawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय सिंगला प्रकरण: पंजाब भवन के कमरे सील, पुलिस ने जब्त किए पीएचएससी के दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय सिंगला प्रकरण: पंजाब भवन के कमरे सील, पुलिस ने जब्त किए पीएचएससी के दस्तावेज
Sat, 28 May 2022 12:26 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 28 May 2022 12:26 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का खुलासा होने के बाद मोहल्ला क्लीनिक के टेंडर भी जांच के दायरे में आ गए हैं। मुख्यमंत्री मान 15 अगस्त को पहले चरण में खोले जाने वाले 75 मोहल्ला क्लीनिक शुरू करने की घोषणा कर चुके हैं।
विज्ञापन
डॉक्टर विजय सिंगला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला प्रकरण में पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन (पीएचएससी) के दस्तावेज भी जांच के दायरे में आ गए हैं। नशा मुक्ति के लिए प्रयोग होने वाली दवाओं के 52 करोड़ रुपये के टेंडर प्रक्रिया पर संदेह होने पर पंजाब पुलिस ने संबंधित दस्तावेजों को जब्त कर जांच शुरू की है। वहीं पंजाब पुलिस ने पंजाब भवन के कमरा नंबर 204-205 को सील कर दिया है। इन्हीं कमरों में आरोपियों और शिकायतकर्ता के बीच बातचीत हुई थी।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस के सूत्रों ने बताया कि पीएचएससी में दवाओं के आवंटन प्रक्रिया की अनदेखी कर गुजरात और मुंबई की कंपनियों को टेंडर आवंटित किए गए। दोनों ही फर्म ने टेंडर में एक ही मूल्य भरे थे। इसके बावजूद पीएचएससी ने टेंडर आवंटित कर दिया, जबकि नियम के अनुसार एक ही शुल्क भरे जाने पर अधिकारियों को यह जांच करनी चाहिए थी कि टेंडर में कंपनियों द्वारा गुट तो नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही निविदाओं को दोबारा जारी करना चाहिए था। इन तथ्यों की जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान को दे दी गई है। अब कयास यह लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री आवंटित टेंडरों को रद्द करने का फैसला ले सकते हैं और आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर सकते हैं।
विज्ञापन
जांच के दायरे में मोहल्ला क्लीनिक
स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का खुलासा होने के बाद मोहल्ला क्लीनिक के टेंडर भी जांच के दायरे में आ गए हैं। मुख्यमंत्री मान 15 अगस्त को पहले चरण में खोले जाने वाले 75 मोहल्ला क्लीनिक शुरू करने की घोषणा कर चुके हैं।