फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police released photo of accused who hoisted objectionable flag in Punjab's Moga

पंजाब: आपत्तिजनक झंडा फहराने वालों की फोटो जारी, सूचना देने पर मिलेगा 50 हजार का इनाम

Fri, 14 Aug 2020 08:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Aug 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
Police released photo of accused who hoisted objectionable flag in Punjab's Moga
सीसीटीवी में कैद आरोपी।

मोगा पुलिस ने प्रबंधकीय कांप्लेक्स से तिरंगे को उतारने और चौथी मंजिल पर आपत्तिजनक झंडा फहराने वाले युवकों की सूचना देने वाले को 50 हजार का नकद इनाम देने का इश्तिहार जारी किया है। आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज जारी करने के साथ मोगा पुलिस ने घोषणा की है कि आरोपियों की सूचना देने वाले की पहचान भी पुलिस द्वारा गुप्त रखी जाएगी। सूचना देने के लिए पुलिस ने दो विशेष मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं। 

विज्ञापन


वहीं पूरे मामले में पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवालिया निशान लग गया है। एसएसपी मोगा हरमनबीर सिंह गिल के अनुसार वारदात के समय प्रबंधकीय कांप्लेक्स में एक संतरी समेत तीन पुलिस मुलाजिम तैनात थे। वहीं तिरंगा उतराते समय युवकों को पार्किंग स्टैंड पर तैनात कर्मी ने रोका भी लेकिन धमकी के डर से वह कुछ कर नहीं पाया। 
विज्ञापन


सवाल यह है कि अगर तिरंगा उतारने के समय पार्किंग स्टैंड के कर्मी ने आरोपी युवकों को देख ही लिया था तो उसने इसकी सूचना वहां पर तैनात पुलिस कर्मियों को क्यों नहीं दी। वहीं जहां संतरी और अन्य मुलाजिम बैठे थे, उसी गेट और उन्हीं सीढ़ियों से आरोपी युवक चौथी मंजिल की ओर बढ़े तो वे पकड़े क्यों नहीं गए। इन सवालों ने मोगा पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया है। साथ ही मोगा में फैलाई गई इस दहशत को प्री-प्लान तक समझा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाई अलर्ट के बावजूद चौकस नहीं थी मोगा पुलिस 

स्वतंत्रता दिवस को लेकर राज्य में हाई अलर्ट है। इसके बावजूद मोगा पुलिस चौकस नहीं थी। विशेष चेकिंग अभियान न चलाने समेत गश्त में बढ़ोतरी न करने का परिणाम इस घटना के रूप में सामने आया है।

एक बयान में डीसी संदीप हंस ने कहा कि शनिवार सुबह प्रबंधकीय कांप्लेक्स में हुई वारदात की वह निंदा करते हैं और भरोसा दिलाते हैं कि पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। वहीं डीसी ने भी इस वारदात में लापरवाही बरतने वाले पुलिस मुलाजिमों पर कार्रवाई करने की बात नहीं की।

डीसी-एसएसपी को सस्पेंड करे सरकार
जालंधर के भाजपा नेता अशोक सरीन ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को लिखित शिकायत भेजकर मांग की है कि मोगा में हुई इस वारदात की मुख्य जिम्मेदरी डीसी और एसएसपी की है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर राज्य भर में सभी एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और इसके बावजूद सरकारी संस्थान में इस तरह की देश विरोधी वारदात सीधे तौर पर डीसी और एसएसपी की लापरवाही को उजागर करती है। सरीन ने मांग की है कि मुख्यमंत्री डीसी और एसएसपी मोगा को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करें और वारदात के दौरान डीसी कार्यालय में तैनात कर्मचारियों पर केस दर्ज किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed