फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police registered FIR in the case of attack on school student

Chandigarh News: स्कूली छात्र पर हमले के मामले में पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Fri, 25 Jul 2025 01:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Police registered FIR in the case of attack on school student
चंडीगढ़। सेक्टर-40 में शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर छात्र पर हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अभी मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सेक्टर-39 थाना प्रभारी रामदयाल ने कहा कि पीड़ित बच्चे के पिता बार-बार कहने के बावजूद शिकायत देने थाने नहीं आ रहे थे। वीरवार को बच्चे के पिता ने शिकायत दी। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई। जश्न के पिता यशवीर सिंह ने कहा कि वह घटना के बाद चार बार थाने गए लेकिन पुलिस ने शिकायत नहीं लिखी। यशवीर ने कहा कि पुलिस उन्हें दूसरे पक्ष के परिजनों से मिलवाती रही। पुलिस ने कहा कि जश्न के भाई ने थाने के बाहर आरोपी 14 साल के किशोर को थप्पड़ मारा। वीरवार को छात्र पर हमले की खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की। परिजनों का आरोप था कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


डड्डूमाजरा गांव निवासी जश्न के पिता यशवीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं का छात्र है। 16 जुलाई को उसकी अपने क्लासमेट किशोर के साथ बहस हो गई थी। यशवीर सिंह के अनुसार पीछे वाली बेंच पर बैठा किशोर उनके बेटे जश्न के कान में अंगुली लगाकर छेड़ रहा था। समझाने पर अगले दिन स्कूल की छुट्टी के बाद छह से सात युवकों ने उसे पर हमला कर सिर फोड़ दिया था। इसके बाद 20 जुलाई को फिर से उनके घर के पास जश्न पर हमला हुआ। लेकिन भीड़ को देखकर आरोपी भाग गए। आरोपी अपनी बाइक वहीं छोड़ गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed