फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police registered case against four including bakery owner in case of death of girl after eating cake

Patiala: केक खाने से गई थी बच्ची की जान, पुलिस ने बेकरी मालिक समेत चार के खिलाफ दर्ज किया केस, तीन काबू

Mon, 01 Apr 2024 10:45 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 10:45 AM IST
सार

पंजाब के पटियाला में 10 वर्षीय मानवी ने अपने जन्मदिन पर ऑनलाइन केक ऑर्डर किया था। शाम 7 बजे केक काटा गया और रात 10 बजे पूरा परिवार बीमार पड़ गया। मानवी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Police registered case against four including bakery owner in case of death of girl after eating cake
केक खाने के बाद बच्ची की मौत - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पटियाला में केक खाने से 10 साल की बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने बेकरी मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


तीन आरोपियों राजजीत सिंह, पवन कुमार व विजय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बेकरी मालिक गुरमीत सिंह निवासी ग्रीन ब्यू कॉलोनी पटियाला अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की ओर से लगातार रेड की जा रही है। काबू किए आरोपियों को अदालत में पेश करके इनका दो दिनों का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में बेकरी का मैनेजर व मुलाजिम शामिल हैं।
विज्ञापन


दरअसल 24 मार्च अमन नगर की रहने वाली 10 साल की मानवी का जन्मदिन था। वह अपनी मां काजल व छोटी बहन के साथ पिछले कुछ सालों से नाना-नानी के घर ही रहती है। मां काजल आई पार्क मोहाली में नौकरी करती है। मां के मुताबिक शाम को करीब छह बजे उन्होंने ऑनलाइन केक आर्डर किया था। साढ़े छह बजे केक घर पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब सवा सात बजे मानवी ने पूरे परिवार की हाजिरी में बड़ी खुशी के साथ केक काटा और सभी ने इसे खाया। लेकिन थोड़ी ही देर बाद ही मानवी समेत परिवार के बाकी सदस्यों की तबीयत खराब होने लगी। सबको उल्टियां होने लगीं। 10 साल की मानवी की तबीयत ज्यादा खराब हुई तो उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां अगले दिन 25 मार्च की सुबह मानवी की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक पहले मामले में धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई हुई थी। लेकिन बाद में परिवार वालों ने केक खाने से मानवी की मौत होने का अंदेशा जताया। इसलिए मां काजल के बयान पर पुलिस ने अब केस दर्ज कर लिया है।


पढ़ाई में बहुत होशियार थी मानवी
पीड़ित परिवार के मुताबिक मानवी पढ़ाई में बहुत होशियार थी। उसने पांचवीं के पेपर दिए थे और अच्छे नंबरों में पास हुई है। परिवार ने सेहत विभाग पर मामले में सही तरह से कार्रवाई न करने के आरोप लगाए थे। पुलिस का कहना है कि बाकी बचे केक से सैंपल लेकर जांच के लिए एफएसएल लैब भेज दिए गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed