फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police Recruitment Postphoned, New Schedule will come soon

पुलिस भर्ती स्थगित, आएगा नया शेडयूल

Fri, 20 Jun 2014 04:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 Jun 2014 04:06 PM IST
विज्ञापन
Police Recruitment Postphoned, New Schedule will come soon

मधुबन पुलिस कांप्लेक्स में पिछले तीन दिन से चल रही हरियाणा पुलिस भर्ती का सिस्टम फेल होने के कारण भर्ती स्थगित कर दी गई है। हरियाणा पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष जेएस मान का कहना है कि तकनीकी सिस्टम कामयाब न होने के कारण पुलिस भर्ती को स्थगित किया गया है।

विज्ञापन


पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है। दोबारा से तमाम आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सात से दस दिन के भीतर दोबारा हरियाणा पुलिस की भर्ती का शेड्यूल जारी किया जाएगा। भर्ती स्थगित करने की सूचना नेट के जरिये उम्मीदवारों की दी जा चुकी है।
विज्ञापन

पांच लाख 43 हजार को देना था टेस्ट

Police Recruitment Postphoned, New Schedule will come soon

हरियाणा पुलिस में भर्ती होने के लिए 8275 पदों के लिए पांच लाख 43 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। दो दिन पहले 17 जून को भर्ती का पहला दिन था। पहले दिन करीब तीन हजार उम्मीदवारों को मधुबन पुलिस कांप्लेक्स में फिजिकल टेस्ट देने के लिए बुलाया गया था।

पहले दिन ही मात्र 1200 उम्मीदवार ही मात्र 100 मीटर की दौड़ लगा सके थे और लांग जंप मार सके थे। अन्य करीब 1800 उम्मीदवारों को लौटना पड़ा था। कल 18 जून को अवकाश रहने के कारण भर्ती नहीं थी। सभी को दोबारा 19 जून को भी बुलाया गया था।

शेड्यूल के अनुसार वीरवार को बुलाए गए उम्मीदवारों को भी बुलाया गया था। गर्मी से बेहाल सैकड़ों उम्मीदवार रोजगार पाने के लिए कांप्लेक्स के गेट के सामने ओवरब्रिज के नीचे परेशान रहे, लेकिन वह लोग भर्ती होने के लिए अंदर जाने को गेट पर खडे़ रहे।

ये रहा अंदर का हाल

Police Recruitment Postphoned, New Schedule will come soon

भर्ती मैदान तक पहुंचने के लिए कडे़ इंतजाम किए गए थे। मीडिया कर्मियों के भर्ती ग्राउंड के बाहर तक पहुंचने पर ही मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने गेट पर पुलिस तैनात करने की घोषणा की।

ऐसा करने पर भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष को फोन किया गया तो उन्होंने भर्ती की कवरेज मीडिया को नहीं करने की अनुमति होने की बात की। दोपहर बाद भर्ती स्थगित करने की सूचना सार्वजनिक कर दी गई।

विज्ञापन

तकनीकी दिक्कतों के कारण हुई स्थगित

Police Recruitment Postphoned, New Schedule will come soon

पांच लाख 43 हजार उम्मीदवारों के फिजिकल का काम मैनुअल करने में बहुत लंबा समय लगेगा। इस कारण सरकार की ओर से उपकरणों का सहारा लिया गया। रेस रिकार्ड करने के लिए ओटोमैटिक मशीन लगाई गई है। यह मशीन उम्मीदवार के दौड़ने से लेकर रेस कवर करने तक का पूरा समय रिकार्ड करती है।

कंप्यूटर से जुड़ी होने के कारण कैमरे में उम्मीदवार का फोटो आता है। वीडियो बनाया जाता है। ऐसे पूरा नेटवर्क रहता है। कांप्लेक्स में कई टावर होने के कारण उनके द्वारा प्रयोग में लाई गई तकनीक प्रभावित होती रही।

ठीक से काम नहीं हो पाया। व्यवधान के कारण भर्ती स्थगित करनी पड़ी। उम्मीद है अगली भर्ती पंचकूला में कराई जाएगी। यह भर्ती तमाम उम्मीदवारों के लिए स्थगित की गई है। अब नए सिरे से सबको फिजिकल टेस्ट देना होगा।
-जेएस मान, अध्यक्ष हरियाणा पुलिस भर्ती बोर्ड पंचकूला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed