{"_id":"639ca599f6df1112a538eda3","slug":"police-reached-smugglers-with-help-of-dogs-following-footprints-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोजी कुत्ते का कमाल: पंजाब में पाकिस्तानी ड्रोन ने फेंकी हेरोइन, पैरों के निशान से आरोपी को पकड़ लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोजी कुत्ते का कमाल: पंजाब में पाकिस्तानी ड्रोन ने फेंकी हेरोइन, पैरों के निशान से आरोपी को पकड़ लिया
Fri, 16 Dec 2022 10:40 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 16 Dec 2022 10:40 PM IST
सार
खोजी कुत्तों के जरिये पुलिस आरोपी तक पहुंची और एक को काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपने चार और साथियों के नामों का खुलासा किया। पुलिस ने सुखदेव सिंह उर्फ देबू, पाला सिंह निवासी नूरशाह, तरसेम सिंह निवासी मुंबके समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तानी ड्रोन से पंजाब के गांव बारेका में फेंकी गई हेरोइन को उठाने पहुंचे पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी सुखदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस व बीएसएफ को देखकर आरोपी वहां से भाग गया था। पैरों के निशान का पीछा कर खोजी कुत्ता एक आरोपी तक पहुंचा। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बुधवार रात को पाकिस्तानी ड्रोन ने गांव बारेका के खेत में एक बैग फेंका था। बैग में हेरोइन के तीन पैकेट थे। इसमें दो किलो 650 ग्राम हेरोइन थी। इसकी कीमत 13 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार पाकिस्तानी ड्रोन देखने की सूचना बीएसएफ ने दी। इसके बाद पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त सर्च अभियान चलाया था।
विज्ञापन
जहां हेरोइन का पैकेट मिला, वहां पर कुछ लोगों के पांव के निशान भी बने थे। खोजी कुत्तों के जरिये पुलिस आरोपी तक पहुंची और एक को काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपने चार और साथियों के नामों का खुलासा किया। पुलिस ने सुखदेव सिंह उर्फ देबू, पाला सिंह निवासी नूरशाह, तरसेम सिंह निवासी मुंबके समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन