फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police raided bottling plant in industrial area

Chandigarh News: पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया के बाटलिंग प्लांट पर मारा छापा

Mon, 01 Apr 2024 02:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Police raided bottling plant in industrial area
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के चलते शराब तस्करी पर नकेल कसने को लेकर चंडीगढ़ पुलिस और आबकारी विभाग पूरी तरह सख्त है। शनिवार सुबह इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक व फेज दो स्थित बाटलिंग प्लांट में पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस की फोरेंसिक टीम भी पहुंची और शराब के नमूने इकट्ठे किए।पुलिस की कई टीमों ने सुबह-सुबह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित छह बॉटलिंग प्लांट पर पहुंचकर जांच अभियान चलाया। इस दौरान प्लांट के अधिकारियों और कर्मियों के बयान दर्ज किए। प्लांट का काम बंद करवाकर कर्मचारियों को एक तरफ बैठा दिया। हालांकि, इस बारे में किसी भी अधिकारी ने कुछ जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता के बीच बिहार जैसे नशाबंदी राज्यों एवं अन्य जगहों पर बिना परमिट व एक्साइज ड्यूटी दिए शराब की तस्करी हो रही थी। यह भी सूचना मिली थी कि इस अवैध शराब का लिंक चंडीगढ़ की बॉटलिंग प्लांट के साथ हो सकता है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो में सेक्टर-31 थाना प्रभारी राम रतन और इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक के थाना प्रभारी जसपाल सिंह भुल्लर की अगुवाई में यह सर्च की गई। इस दौरान इलाके के डीएसपी दलबीर सिंह भिंडर भी पहुंचे। पुलिस शराब तस्करी को लेकर ट्रांसपोर्टर, ट्रक चालकों आदि की भूमिका भी जांच रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी रोकने और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश की पालना को लेकर यह कार्रवाई की गई है। वहीं, बाटलिंग प्लांट के मालिकों को भी कानून की पालना करने की हिदायतें दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed