फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police opened fire on thar in suspicion of being gangsters in Nawanshahr

Punjab: थार में लगे थे काले शीशे, गैंगस्टर्स होने के शक में पुलिस ने की फायरिंग, शीशे तोड़े तो सब रह गए हैरान

Thu, 11 Jan 2024 12:46 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 11 Jan 2024 12:46 PM IST
सार

बहराम पुलिस को एक सूचना मिली थी कि बहराम थाने के तहत आते मेहली (फगवाड़ा बाईपास) के पास एक थार खड़ी है, जिसके शीशे काले हैं। पुलिस की टीम सूचना के बाद थार की चेकिंग करने पहुंची। पुलिस टीम ने थार में बैठे व्यक्ति को कार खोलने को कहा, लेकिन कार चालक ने कार खोलने के बजाय पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Police opened fire on thar in suspicion of being gangsters in Nawanshahr
मौके पर खड़ी थार। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के नवांशहर में पुलिस की गाड़ी को काले शीशे लगी थार ने टक्कर मार दी। पुलिस को शक हुआ कि गाड़ी में गैंगस्टर्स हैं। पुलिस ने फायरिंग कर गाड़ी को रुकवाया। इसके बाद कार के शीशे तोड़े गए तो अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान हो गई। दरअसल कार में नाबालिग जोड़ा बैठा था जो काफी घबराया हुआ था। वहीं सूत्रों के अनुसार, नाबालिग एक कांग्रेसी नेता का बेटा है।
विज्ञापन


दरअसल बहराम पुलिस को एक सूचना मिली थी कि बहराम थाने के तहत आते मेहली (फगवाड़ा बाईपास) के पास एक थार खड़ी है, जिसके शीशे काले हैं। पुलिस की टीम सूचना के बाद थार की चेकिंग करने पहुंची। पुलिस टीम ने थार में बैठे व्यक्ति को कार खोलने को कहा, लेकिन कार चालक ने कार खोलने के बजाय पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर के बाद पुलिस मुलाजिम ने थार के टायर में गोली मारकर गाड़ी को रोकने की कोशिश की लेकिन कार चालक ने बावजूद इसके कार भगा ली। कुछ दूरी पर पुलिस नाके को तोड़ने की भी कोशिश की। वहां पर भी पुलिस ने दोबारा फायर किया और किसी तरह से थार को रोक लिया। 

काफी देर तक थार में से कोई भी बाहर नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने थार का शीशा तोड़ा व गाड़ी को खोला। गाड़ी खुलने के बाद पाया कि उसमें एक युवक व युवती बैठे हैं जो बहुत घबराए हुए थे। एसएचओ इंस्पेक्टर राधे किशन ने बताया कि थार में बैठे लड़का-लड़की नाबालिग हैं व पुलिस की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed