फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police of many states engaged in search of Honeypreet, may flee abroad

हनीप्रीत की तलाश में जुटी कई राज्यों की पुलिस, भाग सकती है विदेश

Sat, 02 Sep 2017 09:35 AM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Sat, 02 Sep 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
Police of many states engaged in search of Honeypreet, may flee abroad
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फरार कराने की साजिश में रंग और संकेतों के अलग-अलग मायने थे। भारी सुरक्षा इंतजाम की वजह से साजिश को नाकाम कर दिया गया। पूरे प्रकरण में मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की भूमिका सामने आने पर उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


हनीप्रीत का सुराग हासिल करने के लिए हरियाणा, राजस्थान सहित कई राज्यों की पुलिस जुटी है। आशंका है कि हनीप्रीत नेपाल के रास्ते किसी अन्य देश का रुख कर सकती है। 
विज्ञापन

हिंसा भड़काने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में हनीप्रीत को इस साजिश शामिल होने की बात कही है। आखिरी बार हनीप्रीत को श्रीगंगानगर के पास स्थित डेरा प्रमुख के पुश्तैनी गांव में देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर एएस चावला ने बताया कि लुक आउट नोटिस जारी किए जाने के बाद सभी ठिकानों पर पुलिस लगातार तलाश कर रही है। लेकिन हनीप्रीत का कोई पुख्ता सुराग नहीं मिला है। हनीप्रीत पर लगे आरोपों की जांच के लिए उससे पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed