{"_id":"6400bf73a21ee508630e0d6a","slug":"police-launched-search-operation-in-many-areas-of-ludhiana-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: जग्गू भगवानपुरिया व लॉरेंस बिश्नोई के करीबियों पर पुलिस की नजर, कई इलाके में दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: जग्गू भगवानपुरिया व लॉरेंस बिश्नोई के करीबियों पर पुलिस की नजर, कई इलाके में दी दबिश
Thu, 02 Mar 2023 08:58 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 02 Mar 2023 08:58 PM IST
सार
पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टरों के परिवार वालों से बातचीत की और जानकारी जुटाई। वहीं जमानत में घूम रहे गैंगस्टरों की भी जानकारी जुटाई गई। गोइंदवाल साहिब केंद्रीय जेल में गैंगवार के बाद पुलिस मुस्तैद है। यही वजह है कि पंजाब पुलिस पूरे प्रदेश में जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में रहने वालों पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
लोगों से बात करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेलों में बंद गैंगस्टरों और बाहर घूम रहे उनके साथियों के नेक्सस को तोड़ने के लिए लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने गुरुवार की सुबह महानगर के कई इलाकों में सर्च अभियान चलाया। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया के संपर्क में रहने वालों के यहां पर पुलिस ने दबिश दी।
विज्ञापन
पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टरों के परिवार वालों से बातचीत की और जानकारी जुटाई। वहीं जमानत में घूम रहे गैंगस्टरों की भी जानकारी जुटाई गई। गोइंदवाल साहिब केंद्रीय जेल में गैंगवार के बाद पुलिस मुस्तैद है। यही वजह है कि पंजाब पुलिस पूरे प्रदेश में जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में रहने वालों पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
कमिश्नरेट पुलिस ने गुरुवार सुबह ही टीमों का गठन किया था। हर थाने के एसएचओ को पहले ही आदेश जारी किया गया कि हार्डकोर क्रिमिनल की एक लिस्ट तैयार करें। इसके बाद उनके नेटवर्क को खंगाला जाए। वहीं जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में रहने वाले गैंगस्टरों के घर सर्च अभियान चलाने की बात भी कही गई थी। थाना सलेम टाबरी, हैबोवाल और थाना डिविजन सात के इलाके भोला कॉलोनी में भी सर्च अभियान चलाया गया। एसएचओ अपनी पूरी टीम तलाशी अभियान में हिस्सा लेने पहुंचे।
विज्ञापन