फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police lathicharge on comgress mp and pla in ludhiana

कांग्रेसियों पर पुलिस ने भांजीं लाठियां, सांसद-विधायक जख्मी

Tue, 26 May 2015 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 26 May 2015 12:45 PM IST
विज्ञापन
police lathicharge on comgress mp and pla in ludhiana

राज्य सरकार की ओर से जनता पर लगाए 1400 करोड़ रुपये के टैक्स, सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मिनी सचिवालय का घेराव कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें कांग्र्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, विधायक भारत भूषण आशू, राकेश पांडे, जिला प्रधान गुरप्रीत गोगी समेत 15-20 कांग्रेसी जख्मी हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने सांसद बिट्टू, विधायक आशू, विधायक सुरिंदर डाबर, जिला प्रधान गुरप्रीत सिंह गोगी समेत करीब 150 कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर शहर के विभिन्न थानों में भेज दिया। बाद में सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


कांग्रेस ने दावा किया कि डीसी दफ्तर को ताला लगाया गया और पार्टी अपने मकसद में कामयाब रही। नेताओं ने साफ किया है कि जनता को अकाली भाजपा सरकार से मुक्ति दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा। कांग्रेसियों ने 25 मई को मिनी सचिवालय का घेराव करने और डीसी दफ्तर को ताला लगाने का ऐलान पहले ही कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना स्थल से सांसद बिट्टू के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मिनी सचिवालय की ओर मार्च कर सचिवालय के बाहर लगाए बेरिकेट तोड़ने की कोशिश करने लगे। इस पर पुलिस ने उनको लाठीचार्ज कर खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन इस बीच सांसद बिट्टू और कई कांग्रेसी एक कोने से बैरियर को तोड़कर आगे बढ़ गए।

इसके बाद बिट्टू और कांग्रेसी नेता पुलिस के साथ मशक्कत करते हुए डीसी दफ्तर तक पहुंचे। पुलिस लाठीचार्ज में कई कांग्रेसी जख्मी हो गए। कांग्रेसी नेता सुशील मल्होत्रा ने दावा किया कि उन्होंने डीसी दफ्तर का पीछे वाले गेट को ताला लगा दिया।

लेकिन एसीपी क्राइम पृथ्वी पाल सिंह का कहना है कि कांग्रेसियों को डीसी दफ्तर पर ताला नहीं लगाने दिया गया। एडीसीपी क्राइम मुखविंदर सिंह का कहना है कि रोष प्रदर्शन कर रहे डेढ़ सौ कांग्रेसियों को हिरासत में लिया गया था, बाद में उनको छोड़ दिया गया।

बादलों की शह पर गुंडागर्दी कर रही पुलिस : गोगी
कांग्रेस के जिला प्रधान गुरप्रीत सिंह गोगी ने आरोप लगाया कि लाठीचार्ज में काफी कांग्रेसियों को चोट आई हैं। पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर जमकर अत्याचार किया। बादल सरकार की शह पर पुलिस भी गुंडागर्दी करने पर उतारू हो गई है।


जनता की आवाज को दबाया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस जनता के मुद्दों को इसी तरह उठाती रहेगी। गोगी ने कहा कि कांग्रेसी डीसी दफ्तर को ताला लगाने में कामयाब रहे। पुलिस ने करीब 150 कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर थाना डिवीजन नंबर पांच, आठ और थाना सराभा नगर में रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed