फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police filed FIR on Singer Honey Singh for lewd lyrics in makhna song

'मखना' गाने के कारण हनी सिंह पर एफआईआर तो हो गई, पर मुश्किलें अभी और बढ़ेंगी, जानिए कैसे

Wed, 10 Jul 2019 09:31 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 10 Jul 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
Police filed FIR on Singer Honey Singh for lewd lyrics in makhna song
यो यो हनी सिंह - फोटो : फाइल फोटो
मखना गाने में महिलाओं के प्रति अभद्र व आपत्तिजनक शब्द प्रयोग करने के आरोप में यो यो हनी सिंह पर एफआईआर तो दर्ज हो गई, पर अभी उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। दरअसल, अब वे गिरफ्तार हो सकते हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करेगी या इंवेस्टिगेशन ज्वॉइन करने के लिए कहेगी। इसके अलावा आरोपियों की तरफ से अदालत में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की जा सकती है।
विज्ञापन


पंजाब महिला आयोग की शिकायत पर हुई कार्रवाई
महिला आयोग की शिकायत पर पंजाब पुलिस ने हनी सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके अलावा एलबम के प्रोड्यूसर भूषण कुमार के खिलाफ भी मटौर थाने में मामला दर्ज हुआ है। एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर ने केस दर्ज करने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन


इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
पुलिस ने हनी सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट 2000 की धारा 67 (इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री को प्रकाशित करना), महिलाओं के उत्पीड़न प्रतिषेध (निषेध) अधिनियम 1986 से संबंधित धारा के तहत केस दर्ज किया। इतना ही नहीं आईपीसी की धारा 294 अश्लील गीत और कृत्यों के लिए धारा 509 (शब्द, हावभाव या महिला की विनम्रता का अपमान करने के उद्देश्य से दंडित) भी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी दिनकर गुप्ता ने दिए थे आदेश

रैपर हनी सिंह का मखना गाना दिसंबर 2019 में रिलीज हुआ था। करीब छह महीने बाद पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को पता चला कि उक्त साढ़े तीन मिनट के गाने में महिलाओं के प्रति अभद्र शब्द प्रयोग किए गए हैं। इससे महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचती है। वहीं, इसमें अश्लीलता भी साफ झलकती है।

स्वतः संज्ञान लेते हुए आयोग ने पंजाब के डीजीपी व होम सेक्रेटरी को पत्र लिखकर तुरंत एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। महिला आयोग की चेयरपर्सन ने खुद डीजीपी दिनकर गुप्ता से मुलाकात की थी। डीजीपी ने मामला मोहाली पुलिस को सौंपा था। पुलिस ने अपने स्तर पर केस में पड़ताल की और डीए लीगल की राय भी ली। इसके बाद रिपोर्ट सरकार को भेजी और मटौर थाने में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की।

मूसेवाला के गीतों पर भी उठे थे सवाल
इससे पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के गीतों पर भी सवाल उठे थे। चंडीगढ़ के प्रो. पंडित राव धरेनवर ने पंचायत विभाग को इसकी शिकायत दी थी। उन्होंने कहा था कि जिस तरह सिद्धू मूसेवाला गाते हैं, उससे पंजाब के युवाओं पर गलत असर पड़ रहा है। ऐसे में गांव की सरपंच व मूसेवाला की मां से पूछा जाए कि वह अपने बेटे को ऐसे गाने से रोकने के लिए क्या करती हैं।

उनकी मां पंचायत विभाग के अधिकारियों के सामने पेश हुईं थीं। उन्होंने कहा कि जिस गीत पर आपत्ति है, वह बेटे ने सरपंच बनने से पहले गाया था। इसके बाद उसने ऐसा नहीं गाया। साथ ही कहा था कि अब वह अच्छे गाने ही गाएगा। इसके अलावा भी कई सिंगरों के गानों पर आरोप लग चुके हैं, जिन्होंने बाद में जनता से माफी तक मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed