फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police Employees Holidays Cancel due to Ram Rahim 'Massenger of God'

पुलिस ने झेला राम रहीम की मूवी का 'साइड इफेक्ट'

Thu, 15 Jan 2015 08:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा) Updated Thu, 15 Jan 2015 08:06 AM IST
विज्ञापन
Police Employees Holidays Cancel due to Ram Rahim 'Massenger of God'

सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम की 'मैसेंजर ऑफ गॉड' अब पुलिस वालों के लिए भी मुसीबत का कारण बन गई है। एमएसजी के पोस्टर से डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां की फोटो काटने के बाद उसे चौराहे में लटकाए जाने के मामले में केस दर्ज न होने से डेरा प्रेमियों में रोष पनप रहा है।

विज्ञापन


ब्लॉक डबवाली के पूर्व भंगीदास का कहना है कि वे आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए उच्च अधिकारियों से मिलेंगे। इधर, एमएसजी की रिलीजिंग को लेकर डेरा प्रेमियों तथा सिखों में विवाद होने की आशंका के बीच पुलिस कर्मियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। किसी पुलिस मुलाजिम को छुट्टी नहीं दी जा रही।

विज्ञापन

डेरा प्रेमियों ने पोस्टरों पर बनाए रखी नजर

Police Employees Holidays Cancel due to Ram Rahim 'Massenger of God'

डबवाली में डेरा प्रमुख की फिल्म एमएसजी-दी मैसेंजर ऑफ गॉड के प्रचार के लिए बठिंडा रोड़, चौटाला रोड, अग्रवाल धर्मशाला के नजदीक चार जगहों पर पोस्टर लगे हुए हैं।

रविवार रात को हुई घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सोमवार रात को डेरा प्रेमी टोलियां बनाकर पोस्टरों की रखवाली करते रहे। एक पोस्टर की रखवाली के लिए दस से 12 डेरा प्रेमी तैनात थे। इसके साथ-साथ पुलिस के गश्ती दल ने भी लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बहाल रखने के लिए पूरी रात नजर बनाए रखी।

रैली नहीं निकालेंगे डेरा प्रेमी
वर्ष 2008 तथा रविवार को हुई घटना के मद्देनजर डेरा प्रेमियों ने शहर में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन के साथ चलने का निर्णय लिया है। इसलिए फिल्म की प्रमोशन के लिए रैली निकालने का अपना फैसला वापस ले लिया।

इससे पूर्व रैली निकाले जाने के लिए डेरा प्रेमियों ने प्रशासन के आगे दरख्वास्त दी थी। जिस पर शहर थाना पुलिस ने डेरा-सिख विवाद का हवाला देते हुए शांति भंग होने का खतरा होने की टिप्पणी दी है।

पोस्टर फाड़ने वालों पर मामला दर्ज करे पुलिस

Police Employees Holidays Cancel due to Ram Rahim 'Massenger of God'

डेरा सच्चा सौदा ब्लॉक डबवाली के पूर्व भंगीदास गोबिंद इंसां ने बताया कि पुलिस का सहयोग करते हुए डेरा प्रेमियों ने खुद चार जगह लगे पोस्टरों की रखवाली की।

डेरा प्रेमियों के पास पूरे पुलिस महकमे के मोबाइल नंबर उपलब्ध थे। पूरी रात डेरा प्रेमी अपने निजी वाहनों पर गश्त लगाते रहे। डेरा प्रेमी फिल्म की प्रमोशन के लिए रैली नहीं निकालेंगे।

इस मुद्दे पर वे प्रशासन के साथ हैं। लेकिन पोस्टरों से गुरु जी की फोटो काटने के बाद उसे चौराहे पर लटकाए जाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करवाने के लिए पाबंद हैं।

हालांकि पोस्टर फाडे़ जाने की घटना पर अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज करने की अपेक्षा रपट दर्ज की है। जिसे लेकर उनमें गहरा रोष है। मामला दर्ज करवाने के लिए वे उच्च अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के कारण पुलिस मुलाजिमों को छुट्टी नहीं दी जा रही। विशेष इमरजेंसी होने पर छुट्टी दे दी जाती है।
-सुरजीत सिंह, पुलिस प्रवक्ता

नहीं दर्ज हुआ मामला
पोस्टर फाड़ने की शिकायत पर रपट दर्ज हुई है। फिलहाल मामले की तसदीक की जा रही है। तस्दीक के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-कैलाश चंद्र, एसआई, शहर थाना डबवाली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed