{"_id":"60d614e133f6d92d3c0a6737","slug":"police-cut-challan-of-100-people-who-not-wear-masks-at-sukhna-lake","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलाहकार के आदेश पर कार्रवाई: सुखना पर मास्क न पहनने वालों पर सख्ती, 100 लोगों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलाहकार के आदेश पर कार्रवाई: सुखना पर मास्क न पहनने वालों पर सख्ती, 100 लोगों के चालान
Fri, 25 Jun 2021 11:24 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:24 PM IST
सार
बिना मास्क सुखना लेक पर घूमने वालों पर सख्ती शुरू हो गई है। शुक्रवार को पुलिस और एसडीएम की टीमों ने सुखना लेक समेत शहर के विभिन्न इलाकों पर चालान काटे। उधर, डीसी ने कोरोना के बचाव वाले नियमों को न मानने वालों पर सख्ती का आदेश दिया है।
विज्ञापन
सुखना लेक पर पहुंचे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस की तीसरी लहर को रोकने के लिए यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने डीजीपी व डीसी को मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे लोगों का चालान काटने का आदेश दिया था। शुक्रवार को सुखना लेक पर 100, जबकि विभिन्न मार्केट में पुलिस ने 55 और एसडीएम की विभिन्न टीमों ने 400 से ज्यादा चालान काटे।
विज्ञापन
आईएएस धर्मपाल ने शुक्रवार को भी डीसी व डीजीपी को निर्देश दिए कि वह इस सख्ती को जारी रखें। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर मनदीप सिंह बराड़ ने शुक्रवार को तीनों सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि कोरोना नियमों का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती की जानी चाहिए। इसे लेकर उन्होंने तीनों एसडीएम को अपने-अपने एरिया में मास्क न पहनने व सामाजिक दूरी का पालन न करने वाले लोगों के चालान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने चालान करने के लिए आगे अधिकारियों को तैनात करने के लिए कहा है, ताकि इसे लेकर सख्ती की जा सके। डीसी ने वैक्सीनेशन ड्राइव को भी तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी दुकानदार व स्टाफ का टीकाकरण जल्द होना चाहिए। इसके अलावा दुकानों पर आने वाले ग्राहक मास्क पहने व सोशल डिस्टेंस का पालन करें।
डीसी ने कहा कि मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन अपने एरिया में वैक्सीनेशन के लिए कैंप भी लगा सकती है। इसे लेकर वह अपने एरिया के एसडीएम से संपर्क कर सकते हैं। कैंप के लिए उन्हें कम से कम 100 लोगों की सूची देनी होगी। मीटिंग में एसएसपी कुलदीप सिंह चहल और एडिशनल डिप्टी कमिश्नर केपीएस माही भी मौजूद रहे।