{"_id":"64196f30531014101d0cd942","slug":"police-cleared-airport-road-from-protesters-in-mohali-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पुलिस ने एयरपोर्ट रोड कराया खाली, अमृतपाल पर कार्रवाई के विरोध में चल रहा था धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पुलिस ने एयरपोर्ट रोड कराया खाली, अमृतपाल पर कार्रवाई के विरोध में चल रहा था धरना
Tue, 21 Mar 2023 02:24 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 21 Mar 2023 02:24 PM IST
सार
मोहाली जिले में एयरपोर्ट रोड को प्रदर्शनकारियों ने शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे से जाम कर रखा था। इस दौरान निहंग हाथों में गंडासी, तलवार, रॉड और डंडे लेकर डटे थे। धरनास्थल पर पुलिस के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ), दंगा निरोधी पुलिस (एआरपी) और कमांडो की टीमें तैनात हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों को हटाती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई के विरोध में मोहाली के एयरपोर्ट रोड पर स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां के पास शनिवार दोपहर करीब दो बजे से जुटे प्रदर्शनकारियों पर पंजाब पुलिस ने कार्रवाई की। मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी और प्रदर्शनकारियों के बीच गुरुद्वारे का रास्ता खाली करने को लेकर बहस हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Amritpal Singh: दुबई में ISI एजेंट से मुलाकात, जॉर्जिया में ट्रेनिंग, ऐसे बना कट्टरपंथी अमृतपाल का पंजाब प्लान
विज्ञापन
इस दौरान निहंगों के एक समूह ने वहां लगाए गए टेंट को उखाड़ दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धरने पर बैठे लोगों और उपद्रव मचाने वालों को पकड़ लिया। इसके बाद एयरपोर्ट रोड को लोगों के लिए खोल दिया गया। अभी भी मौके पर पुलिस के जवान और उच्च अधिकारी मौजूद हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार को हाईकोर्ट की फटकार: अमृतपाल मामले में खुफिया तंत्र पूरी तरह फेल, क्या कर रही थी 80 हजार पुलिस
बता दें कि मोहाली जिले में एयरपोर्ट रोड को प्रदर्शनकारियों ने शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे से जाम कर रखा था। इस दौरान निहंग हाथों में गंडासी, तलवार, रॉड और डंडे लेकर डटे थे। धरनास्थल पर पुलिस के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ), दंगा निरोधी पुलिस (एआरपी) और कमांडो की टीमें तैनात हैं। बता दें कि बुधवार को मोहाली में प्रदर्शनकारियों के अतिक्रमण मामले में सरकार को जवाब पेश करना है।