फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police case filed against 4000 teachers in haryana

4 हजार पात्र अध्यापकों के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 01 Apr 2015 07:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Wed, 01 Apr 2015 07:53 AM IST
विज्ञापन
police case filed against 4000 teachers in haryana

सीएम सिटी में सोमवार को नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर रोष मार्च निकालकर मुख्यमंत्री कैंप हाउस के बाहर धरने पर बैठे 4 हजार जेबीटी पात्र अध्यापकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। माल रोड कैनाल रेस्ट हाउस रोड जाम करने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने यह केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


एसपी अभिषेक गर्ग ने बताया कि रोड जाम करने वालों में पात्र अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र शास्त्री, उपाध्यक्ष प्रेम अहलावत, सोनीपत जिले की प्रधान प्रोमिला, करनाल जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र, कुलदीप, अमन, अशोक व सुनील सहित 4 हजार पात्र अध्यापकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

केस दर्ज करके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन

police case filed against 4000 teachers in haryana

वहीं मामले पर पात्र अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने हर स्थान पर पुलिस प्रशासन का सहयोग दिया। फिर भी यदि उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है तो यह लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।

उन्होंने कहा कि वह सीएम कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री के ओएसडी से मिलने गए थे और शांतिपूर्वक बैठे थे। संख्या अधिक होने के कारण रोड जाम हुआ तो अलग बात है, लेकिन किसी ने जानबूझ कर रोड जाम नहीं किया।

उन्होंने कहा कि आंदोलन को खत्म कर पात्र अध्यापकों की एकता को तोड़ने के लिए यह साजिश रची गई है। मुख्यमंत्री के समक्ष मामला उठाया जाएगा साथ ही इस मामले की पैरवी करने के लिए भी तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed