फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police Beat Complainant Came in IG Public Intraction Programme

अपने ही कार्यक्रम में पुलिस की शर्मनाक हरकत

Sun, 23 Nov 2014 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 23 Nov 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
Police Beat Complainant Came in IG Public Intraction Programme

पुलिस वीक कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने एक युवक से मारपीट की। उसे शिकायत न देने के लिए धमकाया और फिर धनास के जंगलों के पास ले जाकर छोड़ दिया। यह आरोप लगाते हुए इंसाफ की मांग कर पीड़ित युवक ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है।

विज्ञापन


सेक्टर-41 के अजय कुमार ने यह आरोप सेक्टर-39 थाना पुलिस पर लगाया है। पीएम को भेजे पत्र में युवक ने कहा कि पुलिस वीक कार्यक्रम के दौरान सेक्टर-39 थाना पुलिस ने उससे हाथापाई की।
विज्ञापन

‌आईजी दरबार में शिकायत लेका गया था

Police Beat Complainant Came in IG Public Intraction Programme

अजय का आरोप है कि वह आईजी की ओर से आयोजित जनता दरबार में शिकायत लेकर गया था। वहां उसने सेक्टर-39 थाना पुलिस के खिलाफ शिकायत के लिए माइक लिया। वहां खड़े उसी थाना पुलिस अधिकारी ने उसे पहचान लिया।

उसके हाथ से माइक छीनकर उसे बाहर भगा दिया गया। युवक का आरोप है कि पुलिस उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर धनास के जंगलों के पास ले गई। पुलिस ने उसे शिकायत न देने का कहते हुए धमकाया और उसे वहीं छोड़कर निकल गए।

थाना प्रभारी बोले, गलत पाए गए आरोप

Police Beat Complainant Came in IG Public Intraction Programme

मामले की जांच करते हुए सेक्टर-39 थाना प्रभारी गुरमुख सिंह ने बताया कि युवक ने यह आरोप सेक्टर-39 थाने में कार्यरत एसआई के खिलाफ लगाया है। मामले की पूरी जांच की गई है। युवक द्वारा लगाया आरोप गलत पाया गया। इसके बाद जांच की कॉपी विभाग को सौंप दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed