फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police arrested two Nigerians in Punjab

Punjab News: पुलिस ने दो नाइजीरियन को दबोचा, बिना वीजा फगवाड़ा में रह रहे थे

Thu, 25 Jan 2024 04:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Jan 2024 04:36 PM IST
सार

पंजाब पुलिस ने नाइजीरिया के दो युवकों को अवैध रूप से भारत में रहने पर गिरफ्तार किया है। दो युवक वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी पंजाब में रह रहे थे। एक नाके में पुलिस ने इन्हें रोका और पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। दोनों को अदालत में पेश किया गया है। जहां से इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
Police arrested two Nigerians in Punjab
पुलिस की गिरफ्त में दोनों नाइजीरियन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के फगवाड़ा में बिना वीजा घूम रहे दो नाइजीरियन को थाना सतनामपुरा की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चौकी महेड़ू की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दोनों से पूछताछ की तो वह कोई स्पष्ट जवाब व दस्तावेज पेश नहीं कर सके। थाना सतनामपुरा की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


थाना सतनामपुरा के एसएचओ एसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि चौकी महेड़ू के प्रभारी एसआई रणजीत सिंह, एएसआई बलविंदर सिंह, एएसआई चरणजीत सिंह व कांस्टेबल तरनजोत सिंह के साथ लॉ गेट के पास विशेष नाकाबंदी की थी। इस दौरान दो विदेशी नागरिक महेड़ू वाली साइड से पैदल आते दिखाई पड़े। उन्हें रोका गया। दोनों ने अपने नाम सेलिहू इलियासू युसूफ और जेमिइ रिपोको एबुचे बताया। दोनों नाइजीरिया के रहने वाले हैं। मगर मौजूदा समय में कपूर कौशल पीजी ग्रीन वैली महेड़ू में रहते हैं। 

विज्ञापन

एसएचओ के अनुसार दोनों को पंजाबी भाषा का ज्ञान न होने पर पुलिस ने रोहित निवासी मोहल्ला बाबा गद्दिया फगवाड़ा हाल निवासी केयर टेकर विक्टोरिया पीजी महेड़ू को बुलाकर बतौर ट्रांसलेटर सेवाएं लीं और उनके माध्यम से दोनों को दस्तावेज पेश करने को कहा।

युसूफ ने अपना पासपोर्ट पेश किया जोकि 2026 तक वैध था लेकिन वह अपना भारतीय वीजा और संबंधित दस्तावेज पेश करने में नाकाम रहा। जेमिइ का पासपोर्ट 16 अगस्त 2024 तक वैध है जबकि उसका वीजा 22 मार्च 2022 को खत्म हो चुका था। जब उससे पूछा गया कि उसने वीजा खत्म होने पर नया वीजा अप्लाई किया है तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। 

एसएचओ के अनुसार इस पर दोनों को गिरफ्तार करके फगवाड़ा में वीजा खत्म होने के बाद गैर-कानूनी ढंग से भारत में रहकर 14 फॉरेन एक्ट-1946 का उल्लंघन किया है। एसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि दोनों अब विद्यार्थी नहीं हैं। पढ़ाई मुकम्मल कर चुके हैं फिर भी लुक-छिपकर अपने दोस्तों के साथ रह रहे थे। दोनों को अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed