फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police arrested snatcher who was running away after snatching mobile

Chandigarh News: मोबाइल छीन कर भाग रहे झपटमार को पुलिस ने दबोचा

Wed, 30 Aug 2023 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Police arrested snatcher who was running away after snatching mobile
मोबाइल छीनकर भाग रहा आईटी पुलिस द्वारा रंगों हाथों पकड़ा गया आरेापी 
मनीमाजरा। आईटी पार्क थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर हरनेक सिंह और कांस्टेबल रजनीश ने मोबाइल छीन कर भाग रहे आरोपी युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 23 वर्षीय अंकित कुमार के रूप में हुई है, जो रायपुर तहसील खीर जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आईटी पार्क थाना प्रभारी जसपाल सिंह की अगवाई में पुलिस टीम ने आरोपी से छीना हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया है। घटना सोमवार रात 8:30 बजे की है जब इंदिरा कॉलोनी में गांव मलोया का रहने वाला दलबीर अपनी कैंटर 407 गाड़ी की टेस्ट ड्राइविंग ले रहा था, इस दौरान गाड़ी के इंजन से कुछ आवाज सुनी और नीचे उतर कर मैकेनिक को फोन करने लगा। इतने में अंकित आया और उसके हाथ से फोन छीन कर भाग गया। शिकायतकर्ता दलबीर ने अंकित का पीछा किया। आगे दो पुलिस कर्मचारी गश्त पर ड्यूटी कर रहे थे, जिनको देखकर दलबीर चिलाया। इसके बाद एसआई हरनेक सिंह और कांस्टेबल रजनीश ने आरोपी का पीछा किया और उसको रंगे हाथों दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed