फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police arrested Gangrape acused after seven days, two stil out of reach

युवती से गैंगरेप मामले में 7 दिन बाद मिली सफलता, एक दरिंदा गिरफ्तार

Sat, 25 Nov 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 25 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
police arrested Gangrape acused after seven days, two stil out of reach
Chandigarh Gangrape Case
देहरादून निवासी और मोहाली के एक पीजी में रहने वाली युवती से गैंगरेप के आरोपियों में से एक ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि उसके दो साथियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


वारदात के सातवें ही दिन शुक्रवार को चंडीगढ़ पुलिस ने पूरी तरह से ब्लाइंड केस को सुलझाते हुए तीन में से एक आरोपी ऑटो चालक  को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद इरफान (29 वर्ष) के तौर पर हुई है। वह करीब 12-13 साल से चंडीगढ़ के आसपास के एरिया पहले बनूड़ और अब पिछले पांच साल से जीरकपुर में रह रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी पूरी योजना के साथ गैंगरेप जैसी वारदात करने के मकसद से ही निकले थे। आरोपियों में से एक पिछले कई वर्ष से शहर में ऑटो चला रहा था। उसे पूरी जानकारी थी कि शहर की किन जगहों पर अंधेरा होने के बाद पुलिस नहीं होती और ऐसे कौन-कौन से रास्ते हैं जहां इस तरह की वारदात को अंजाम दिया जा सकता है। उन्होंने साउथ डिवीजन का यह मार्ग चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पहले तीनों ने शराब पी और उसके बाद शिकार की तलाश में निकल पड़े। इसी दौरान युवती उनके ऑटो में बैठ गई और उन्होंने वारदात को अंजाम दे डाला। इसके बाद आरोपी मोहाली के रास्ते होते हुए जीरकपुर निकल गए।

 केस की जांच में पूरे शहर के थानों की पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच, ऑपरेशन सेल, साइबर सेल के अलावा कई अन्य शाखाएं अपने-अपने स्तर पर लगे हुए थे। आखिर में यह सफलता चंडीगढ़ पुलिस के सेक्टर-49 थाने को मिली।

शुक्रवार देर शाम सेक्टर-9 स्थित पुलिस हेडक्वार्टर में पत्रकारों से वार्ता में एसएसपी निलांबरी विजय जगदाले ने बताया कि सेक्टर-49 पुलिस थाने को गैंगरेप के आरोपी ऑटो चालक के बारे में गुप्त सूचना मिली थी।

उसके अनुसार आरोपी ऑटो चालक एरिया में ऑटो लेकर आने वाला था। इसके बाद साउथ डिविजन थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने उस ऑटो को भी जब्त कर लिया है, जिसकी मदद से वारदात को अंजाम दिया गया।  पुलिस ने इरफान को एक ऑटो चालक की सूचना के आधार पर जीरकपुर से गिरफ्तार किया है।

हालांकि एसएसपी के अनुसार गिरफ्तारी सेक्टर-49 से ही की गई है। पुलिस को इरफान ने अन्य दोनों आरोपियों के नाम गरीब मूलरूप से फैजाबाद निवासी और पोपू निवासी सुल्तानपुर बताए हैं। दोनों की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच है।

फरार अन्य दोनों आरोपी भी जीरकपुर में डाबर गोदाम के पास झुग्गियों में रहते हैं। यहीं से तीनों की दोस्ती हुई थी। फिलहाल पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं आरोपी को शनिवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा और अन्य आरोपियों की तलाश के लिए उसका रिमांड लिया जाएगा।

एसएसपी के अनुसार अन्य दोनों फरार आरोपियों गरीब और पोपू की तलाश में टीमें अंबाला, दिल्ली और यूपी भेजी गई हैं। वहां उनके कुछ रिश्तेदार हैं, जिनके यहां इनके छिपे होने की संभावना है। इरफान ने उनके कुछ संभावित ठिकानों के बारे में भी बताया है, वहां भी पुलिस की टीमें रेड कर रही हैं। वहीं जीरकपुर में जहां वह रहते थे वहां भी लोगों से पूछताछ की जा रही है।

आरोपी की गिरफ्तारी की खबर मीडिया तक पहुंचने सेे डीजीपी नाराज, लगाई फटकार
गैंगरेप के एक आरोपी ऑटो चालक के पकड़े जाने के बाद डीजीपी तेजिंदर सिंह लूथरा, एसएसपी निलांबरी विजय जगदाले समेत कई डीएसपी और लगभग सभी थानों के एसएचओ सेक्टर-49 पुलिस थाने पहुंचे।

डीजीपी ने आरोपी की पहचान और उसके कन्फर्म होने को लेकर अधिकारियों को अच्छे से पुख्ता कर लेने को कहा। वहीं डीजीपी ने पुलिस के जांच करने के तरीके और कुछ अन्य पहलुओं पर सभी अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।


डीजीपी पुलिस के काम करने के तरीके को लेकर नाखुश बताए गए। उन्होंने वहां मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों, डीएसपी, इंस्पेक्टरों तक की क्लास लगाई। साथ ही दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात कही। इसके बाद डीजीपी वहां से चले गए। बताया जा रहा है कि आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना फौरन मीडिया तक पहुंचने और पुलिस थाने के बाहर मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लगने से डीजीपी नाराज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed