फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police arrested eight who helped the shooters in the Sidhu Moosewala murder case

Moosewala killing: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शूटरों की मदद करने वाले आठ गिरफ्तार

Wed, 08 Jun 2022 05:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 08 Jun 2022 05:53 AM IST
सार

पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिफ्तार किया है। पुलिस बताया कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उन्होंने शूटरों की मदद की थी। 

विज्ञापन
Police arrested eight who helped the shooters in the Sidhu Moosewala murder case
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : instagram

विस्तार

पंजाब पुलिस ने प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में हत्यारों को लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करने, रेकी करने और पनाह देने के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 
सिद्धू मूसेवाला 29 मई को शाम 4:30 बजे जब अपने दो साथियों गुरविंदर सिंह (पड़ोसी) और गुरप्रीत सिंह (चचेरे भाई) के साथ घर से निकले थे तो कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस वारदात में शामिल चार शूटरों की भी पहचान कर ली है। एडीजीपी प्रमोद बाण ने बताया कि आईजी (पीएपी) जसकरन सिंह के नेतृत्व में विशेष जांच टीम रणनीतिक तौर पर काम कर रही है और इस अपराध में शामिल पहचाने गए शूटरों और अन्य मुलजिमों को गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है।  वहीं, पुलिस ने मामले में संदीप सिंह उर्फ केकड़ा निवासी सिरसा और प्रभदीप सिंह सिद्धू उर्फ पब्बी निवासी सोनीपत की गिरफ्तारी के बाद केकड़ा का 11 जून और पब्बी का 9 जून तक पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed