{"_id":"5a6cbfba4f1c1b9f268b6a3e","slug":"police-arrested-advocate-manmohan-singh-in-his-wife-murder-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या में एडवोकेट पति गिरफ्तार, साली के साथ दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या में एडवोकेट पति गिरफ्तार, साली के साथ दिया वारदात को अंजाम
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 28 Jan 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
Panchkula News
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी रजनी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने एडवोकेट मनमोहन को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पहले ही पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों आरोपी मोनिका और उसके जीजा संदीप को शुक्रवार को सात दिनों के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी पति को रविवार को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लेगी। आरोपियों को डेढ़ लाख की सुपारी देने का लालच देकर हत्या की साजिश रची गई।
दरअसल, इस हत्या की आशंका उस वक्त और गहराने लगी थी जब 16 जनवरी से लापता रजनी की जूती मिलने सहित एक प्रत्यक्षदर्शी ने दो दिन पहले वहां पर एक महिला की लाश देखे जाने की बात कही थी। लाश देखने की जैसे ही पुलिस को भनक मिली, गुमशुदा रजनी की तलाश में पुलिस ने डंपिंग ग्राउंड के पास झाड़ियों में तलाशी के बाद वहां खुदाई भी की गई। खुदाई के बाद एक कुत्ते का शव बरामद हुआ था, जिसे दबाने के पीछे भी आरोपियों का ही हाथ है, जिसका खुलासा पूछताछ में होगा।
तलाक के एक मामले में मनमोहन की मुलाकात बुलंदशहर के पास सिकंदराबाद निवासी मोनिका से हुई। मोनिका फिलहाल मनीमाजारा में रहती थी, जबकि उसका जीजा ट्रक ड्राइवर संदीप मूल रूप से कैथल निवासी है। हत्या की साजिश के तहत ट्रक ड्राइवर को डेढ़ लाख रुपये की सुपारी देने का भरोसा भी दिया था। 16 जनवरी से गायब रजनी की हत्या मोनिका और उसके जीजा ने कर दी थी। दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मनमोहन के कहने पर ही उन्होंने रजनी की हत्या की थी।

Trending Videos
आरोपियों से पूछताछ में शव की होगी बरामदगी
Panchkula News
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों से पूछताछ में शव की होगी बरामदगी
तीनों आरोपियों से पूछताछ में खुलासा होगा कि हत्या के पीछे किन-किन लोगों का हाथ रहा। आखिरकार, हत्या के बाद रजनी का शव कहां ले जाया गया या दबाया गया। कुत्ते के शव की बरामदगी के बाद भी यह बात सामने आने लगी थी कि पुलिस को गुमराह करने के लिए डंपिंग ग्राउंड के पास जानवर के शव को दफना दिया गया था।
सूरज थियेटर के नजदीक से हुई मनमोहन की गिरफ्तारी
हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी वकील मनमोहन को सूरज थियेटर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। मनमोहन के पिता ने बताया कि 16 जनवरी को रजनी सुबह करीब 11.15 बजे घर से निकली थी। लेकिन शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने रात के वक्त मामला दर्ज कराया। उस दिन भी रजनी के नंबर से आखिरी कॉल, मोनिका के नंबर पर की गई थी। मोनिका ब्यूटी पॉर्लर का काम करती है जबकि दूसरा आरोपी संदीप, मूल रूप से कैथल का रहने वाला है और ट्रक ड्राइवर का काम करता है।