{"_id":"6898f59bf2982e98890a1e2e","slug":"police-along-with-dog-squad-conducted-checking-at-elante-mall-chandigarh-news-c-16-pkl1043-787745-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एलांटे मॉल में पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस ने की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एलांटे मॉल में पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस ने की चेकिंग
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर में सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस ने रविवार को एलांटे मॉल में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मॉल के सिनेमा हॉल, शोरूम, पार्किंग एरिया, वाहनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों की बारीकी से तलाशी ली गई। मॉल की सुरक्षा टीम ने भी पुलिस के साथ मिलकर इस अभियान में सक्रिय सहयोग किया।
इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी सतनाम सिंह के नेतृत्व में डॉग स्क्वॉड के साथ करीब दो घंटे चेकिंग अभियान चलाया गया। डॉग स्क्वॉड ने मॉल के विभिन्न हिस्सों, पार्किंग एरिया और प्रवेश द्वारों पर तलाशी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सार्वजनिक स्थानों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील जगहों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।