फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police alert in Punjab's Pathankot

जम्मू-कश्मीर को जाने वाले वैकल्पिक रास्तों पर पुलिस ने बढ़ाई चौकसी, सर्च अभियान भी चलाया

Tue, 26 Nov 2019 10:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट/ बमियाल (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट/ बमियाल (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Nov 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
Police alert in Punjab's Pathankot
वाहनों की जांच करते एएसआई कुलदीप राज व उनकी टीम। - फोटो : अमर उजाला

पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद से सुर्खियों में आए पंजाब और जम्मू-कश्मीर को जोड़ने वाले वैकल्पिक रास्तों पर जिला पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। हालांकि अधिकारी इसे रूटीन चेकिंग बता रहे हैं। इंटर स्टेट नाका माधोपुर को थ्री-डी स्कैनर से लैस करने के बाद जिला पुलिस ने कथलौर नाके पर भी सतर्कता बढ़ाई है। 

विज्ञापन


पुलिस चौकी बमियाल और थाना नरोट जैमल सिंह की पुलिस सीमावर्ती क्षेत्र से जम्मू-कश्मीर को जाने वाले वैकल्पिक रास्तों पर विशेष नाकाबंदी कर वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। पंजाब और जम्मू-कश्मीर को जोड़ने वाले फतेहपुर चौक के साथ भारत-पाक बॉर्डर भी है। यहां पुलिस ने वाहनों की पड़ताल तेज की है। 
विज्ञापन


वहीं बमियाल क्षेत्र में भी पुलिस द्वारा चेकिंग के साथ-साथ सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी प्रीतम सिंह व चौकी प्रभारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस को मजबूत किया जा रहा है, ताकि जम्मू कश्मीर से कोई भी असामाजिक तत्व पंजाब की सीमा में प्रवेश न कर पाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मुलाजिमों को हिदायत जारी करते हुए कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा को यकीनी बनाए रखने के लिए जम्मू कश्मीर से पंजाब में दाखिल होने वाले प्रत्येक वाहन की जांच पड़ताल करने के बाद ही उसे आगे निकलने दिया जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और सर्च ऑपरेशन के साथ ही विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि संदिग्ध गतिविधियों और संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed