फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police absconding accused killing wife police arrest

सेक्टर 23 में पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर

Tue, 29 Sep 2020 11:12 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Police absconding accused killing wife police arrest
चंडीगढ़। सेक्टर 23/ए स्थित सरकारी मकान में पत्नी की हत्या व लुधियाना में बेटे की हत्या के प्रयास के मामले का आरोपी दो सप्ताह बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस अब तक आरोपी मनदीप सिंह का न तो पता लगा सकी है और न ही उसके छोटे बेटे का अब तक कुछ पता चल सका है। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है टीम लगातार आरोपी की धरपकड़ के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि बीते 15 सितंबर को लुधियाना के कटानीकलां के पास नहर से लावारिस हालत में मिले 11 वर्षीय बच्चे ने पुलिस को बताया था कि वह चंडीगढ़ के सेक्टर 23/ए स्थित सरकारी मकान नंबर 25 में रहता है। वह 14 सितंबर की सुबह अपने पिता और छोटे भाई के साथ गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आया था। पंजाब पुलिस जब बच्चे को चंडीगढ़ स्थित उसके घर छोड़ने आई तो यहा उसकी मां की हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस जांच में पता चला कि बच्चे की मां ज्योति रानी (40) रामदरबार के सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं जबकि बच्चे का पिता मनदीप सिंह सेक्टर-47 स्थित सरकारी स्कूल के शिक्षक है। घटना के बाद से मनदीप फरार है। करीब पांच साल से दोनों सेक्टर-23ए स्थित सरकारी मकान में 13 और 9 वर्षीय बेटे के साथ रहते थे। पुलिस जांच में मनदीप और ज्योति रानी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहा है। वहीं पुलिस को ज्योति रानी की बहन ने बताया था कि ज्योति ने कुछ महीने पहले उससे कहा था कि उसके पास एक डायरी है लेकिन पुलिस को अभी तक ऐसा कोई खास सुराग नहीं मिल सका है जिससे आरोपी की गिरफ्तारी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed