फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Poetry writing occasion of Gandhi Jayanti Children to elders took part

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में कविता लेखन.. बच्चों से लेकर बड़ों ने लिया हिस्सा

Thu, 01 Oct 2020 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Poetry writing occasion of Gandhi Jayanti Children to elders took part
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के गांधीयन एंड पीस स्टडीज विभाग व एलुमनी एसोसिएशन की ओर से गांधी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को कविता लेखन व वाचन प्रतियोगिता में बच्चों से लेकर बड़ों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने स्वरचित कविताओं को पढ़कर सुनाया। इस प्रतियोगिता में 12 साल से लेकर 21 साल तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने कविता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे एक व्यक्ति की भावनाओं और दूसरों के प्रति वह सम्मान रखता है, यह कविता के जरिए झलकता है। राष्ट्र के प्रति सम्मान भी कविताओं के जरिए व्यक्त किया जा सकता है। कविताओं से दूसरों को भी प्रेरित किया जा सकता है। कोविड आधारित विषय पर बच्चों ने कविताएं लिखी थीं। सचवीर, अनुषा, जैनाम, शौर्य, सिमरन कौर आदि ने बेहतर प्रस्तुतियां दीं। हर प्रतिभागी को कविता सुनाने के लिए दो मिनट का समय दिया गया था। डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि गांधी जयंती पर इसके परिणाम घोषित किए जाएंगे। डॉ. अरुण बंसल ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed