फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PO cell caught absconding fugitives for 21 years

21 साल से फरार भगोड़ों को पीओ सेल ने पकड़ा

Wed, 17 Feb 2021 02:58 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 02:58 AM IST
विज्ञापन
PO cell caught absconding fugitives for 21 years
चंडीगढ़। पीओ व सम्मन सेल की टीम ने अलग-अलग मामलों में दो भगोड़े को गिरफ्तार किया है। इनमें लूटपाट व हत्या प्रयास मामले में मूलरूप से बिहार के मोती पहारी निवासी नथुनी मियां को 21 साल और चोरी के मामले में मोहाली के बड़माजरा निवासी मनोज कुमार को 11 साल बाद पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

28 फरवरी वर्ष 1999 में सेक्टर 36 थाना पुलिस ने उक्त आरोपी नथुनी मियां के खिलाफ लूटपाट व हत्या प्रयास के मामले में मामला दर्ज किया था। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर जिला अदालत ने कुछ महीनों बाद उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। मामले में पीओ सेल को मंगलवार को गुप्त सूचना पर उक्त आरोपी नथुनी मियां को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी तरफ सेक्टर 36 थाना पुलिस ने 1 अक्टूबर 2004 और सेक्टर-39 थाना पुलिस ने 21 दिसंबर 2005 को मनोज कुमार के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। जिसके बाद 28 अप्रैल 2010 को चंडीगढ़ की जिला अदालत है उक्त आरोपी मनोज को भगोड़ा घोषित कर दिया। जिसके बाद से वह अलग-अलग जगहों पर बड़े चालाकी से रह रहा था। मंगलवार को सूचना पर उक्त आरोपी को दबोच कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि इससे पहले लगातार पीओ व सम्मन सेल की टीम भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार करती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed