{"_id":"5f5555958ebc3e6a0645013f","slug":"png-will-reach-every-house-in-two-years-chandigarh-news-pkl3870714199","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के हर घर में दो साल में पहुंच जाएगी पीएनजी, पूरा हुआ 18 सेक्टरों में पाइपलाइन का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के हर घर में दो साल में पहुंच जाएगी पीएनजी, पूरा हुआ 18 सेक्टरों में पाइपलाइन का काम
Mon, 07 Sep 2020 11:12 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
नवदीप मिश्रा, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
पीएनजी पाइप लाइन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ भर में 2021-22 तक पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) की लाइन बिछा दी जाएगी। मौजूदा समय में 18 सेक्टरों में पाइप लाइन बिछाने का काम हो चुका है। वहीं, 4 सेक्टरों में काम चल रहा है, जबकि दो सेक्टरों के लिए कंपनी को फंड का भुगतान होते ही पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो जाएगा।
केंद्र सरकार के सेक्रेटरी पेट्रोलियम और नेचुरल गैस तरुण कपूर ने बीते शुक्रवार को चंडीगढ़ के अधिकारियों के साथ बैठक की थी।
इस दौरान नगर निगम ने सेक्रेटरी को यह आंकड़े उपलब्ध कराए। निगम कमिश्नर केके यादव ने बताया कि शहर में पीएनजी पाइप लाइन के लिए इंडियन ऑयल अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड के साथ अनुबंध हुआ है। सेक्रेटरी ने इसकी प्रोग्रेस रिपोर्ट लेने के लिए बैठक की थी। दक्षिण के सेक्टरों में कंपनी ने अपना काम लगभग पूरा कर लिया है।
अब सेक्टर-41, मनीमाजरा, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 और आईटी पार्क में कंपनी ने पाइप लाइन बिछाने का काम तेज कर दिया है। वहीं, सेक्टर-17 व 22 के लिए कंपनी को राशि का भुगतान होते ही पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो जाएगा। वहीं, शहर के 12 अन्य सेक्टरों में पीएनजी पाइप लाइन बिछाने का काम इस साल पूरा हो जाएगा। उधर, 9 सेक्टरों में 2021-22 में काम पूरा कर दिया जाएगा।

यहां काम पूरा
सेक्टर 48, 49, 50, 51, 32, 33, 34, 35, 37, 38, 40, 42, 43, 44, 46, 47, सेक्टर 63 सीएचबी एरिया, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 चंडीगढ़।
यहां काम चल रहा
सेक्टर-41, मनीमाजरा, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2, आईटी पार्क में पाइप लाइन बिछाई जा रही है, जबकि सेक्टर-26, 27 और 28 में टीम निरीक्षण कर पाइप लाइन डालने के लिए जगह का निर्धारण कर रही है।
2020-21 में होगा काम पूरा
सेक्टर-7, 8, 9, 10, 11, 12 (पीजीआई), 14 (पीयू), 15, 16, 31 (एयरफोर्स एरिया), 38 वेस्ट, 45 सीएचबी में रूट सर्वे व जीपीआर सर्वे कर काम पूरा होना है। उधर, 2021-22 में सेक्टर-18, 19, 20, 21, 23, 24, 25, 29, 30 में रूट सर्वे व जीपीआर सर्वे का काम पूरा होना है।
पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) पाइप लाइन बिछाने वाली कंपनी ने अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है। शहर के ज्यादातर हिस्सों में पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो गया है। शेष जगहों पर तेजी से काम चल रहा है।
- केके यादव, कमिश्नर नगर निगम