फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM will interact with the beneficiaries of 13 schemes tomorrow

प्रधानमंत्री कल 13 योजनाओं के लाभार्थियों के साथ करेंगे संवाद

Mon, 30 May 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
PM will interact with the beneficiaries of 13 schemes tomorrow
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को शिमला से देशभर में 13 केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे। चंडीगढ़ में सेक्टर-18 के टैगोर थिएटर में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। यहां इन सभी योजनाओं के लाभार्थियों को बुलाया गया है। इनके साथ प्रशासन के कई अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को टैगोर थिएटर में लाइव दिखाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन एंड अमृत, प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लाभार्थी होंगे।
विज्ञापन

गरीब कल्याण सम्मेलन शीर्षक वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री इन योजनाओं और कार्यक्रमों के लाभार्थियों के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में चर्चा करेंगे और कुछ लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। हालांकि इसमें चंडीगढ़ शामिल नहीं है। यहां सिर्फ कार्यक्रम को लाइव देखा जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त भी जारी करेंगे। कार्यक्रम में कुछ लाभार्थी शिमला में मौजूद रहेंगे तो बाकी जगह सभी वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। चंडीगढ़ की तरफ से टैगोर थिएटर में प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित, सलाहकार धर्मपाल समेत अन्य उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed