फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Narendra Modi wishes Punjab Cm Captain Amarinder singh on his birthday

79 साल के हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी पंजाब के सीएम को बधाई   

Thu, 11 Mar 2021 09:42 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 11 Mar 2021 09:42 AM IST
सार

  • पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 79 साल के हो गए।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी उन्हें शुभकामनाएं  

विज्ञापन
PM Narendra Modi wishes Punjab Cm Captain Amarinder singh on his birthday
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन को जन्मदिन पर दी बधाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 79 साल के हो गए। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कैप्टन को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

विज्ञापन


विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह का जन्म 11 मार्च 1942 को तत्कालीन पटियाला रियासत के शाही परिवार में हुआ था। उनकी गिनती कांग्रेस के बड़े नेताओं में होती है। पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका दूसरा कार्यकाल है। इससे पहले वर्ष 2002 से 2007 तक वह राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं। 2017 में कैप्टन ने पंजाब में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी उन्हें कांग्रेस में लाए थे। 1980 में वे पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। ऑपरेशन ब्लू स्टार के विरोध में उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था और कांग्रेस छोड़ दी थी। उनकी पत्नी परनीत कौर भी पटियाला से सांसद हैं। 


कैप्टन अमरिंदर सिंह को 1998 में पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने 2002 में विधानसभा चुनाव जीता था और अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बने थे। 2007 में विधानसभा चुनाव हारने के बाद कैप्टन ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा भेज दिया था और भट्ठल को प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त कर दिया था। लेकिन विधानसभा चुनाव 2012 से पहले अमरिंदर सिंह को फिर से अध्यक्ष बना दिया गया था। 2017 में पंजाब में विधानसभा चुनाव में उन्हीं के नेतृत्व में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed