फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Narendra Modi will visit Firozpur on January 5 to lay foundation stone of multiple development projects

मोदी का फिरोजपुर दौरा: 42 हजार करोड़ की देंगे सौगात, इनमें पीजीआई सैटेलाइट सेंटर और दो नए मेडिकल कॉलेज शामिल

Mon, 03 Jan 2022 05:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 03 Jan 2022 05:01 PM IST
सार

फिरोजपुर में पीजीआई का सैटेलाइट सेंटर बनने से आसपास की आबादी को अपने घर के नजदीक उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। 490 करोड़ की यह योजना 2024 में पूरी होनी है। इस सेंटर में सभी विभागों के विशेषज्ञ परामर्श देंगे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi will visit Firozpur on January 5 to lay foundation stone of multiple development projects
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : फाइल

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच जनवरी को पंजाब के फिरोजपुर में 42 हजार 750 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं में दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे, फिरोजपुर में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर और कपूरथला-होशियारपुर में दो नए मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। 

विज्ञापन

फिरोजपुर में पीजीआई का सैटेलाइट सेंटर बनने से आसपास की आबादी को अपने घर के नजदीक उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। 490 करोड़ की यह योजना 2024 में पूरी होनी है। इस सेंटर में सभी विभागों के विशेषज्ञ परामर्श देंगे। ओपीडी संचालन के साथ 100 बेड के इनडोर की भी व्यवस्था होगी। पीजीआई के डीडीए कुमार गौरव ने बताया कि कार्यक्रम की स्वीकृति मिलने के बाद पंजाब प्रशासन के साथ बैठक कर कार्यक्रम की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। पीजीआई के फिरोजपुर सैटेलाइट सेंटर को 2019 में स्वीकृति मिली थी। इसके बाद 2020 में भूमि अधिग्रहण कर उसकी बाउंड्री वॉल का कार्य पूरा करवाया जा चुका है। वहीं, पीजीआई ने इसके लिए कार्यदाई संस्था भी नामित कर दी है। कुमार गौरव ने बताया कि सेंटर के भवन निर्माण के बाद विशेषज्ञों की तैनाती भारत सरकार की ओर से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed