फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Narendra Modi will be inaugurated KMP on Haryana Day

हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी करेंगे केएमपी का उद्घाटन, जानें एक्सप्रेस वे की लागत और खूबियां

Fri, 26 Oct 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Updated Fri, 26 Oct 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi will be inaugurated KMP on Haryana Day
पीएम नरेंद्र मोदी

जिस केएमपी पर सफर करने का सपना लोग 2003 से देख रहे थे, उस केएमपी का तोहफा हरियाणा दिवस पर लोगों को मिल जाएगा। सरकार ने केएमपी के उद्घाटन की तारीख एक नवंबर तय कर दी है और इसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। पीएम अपने कार्यालय से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के सहारे केएमपी का उद्घाटन करेंगे तो कुंडली टोल प्लाजा पर मुख्य कार्यक्रम होगा। 

विज्ञापन


उस दिन केएमपी के अन्य छह टोल प्लाजा पर भी छोटे कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे। इसको लेकर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार को पलवल से कुंडली तक केएमपी का निरीक्षण किया। सीएम ने केएमपी के निर्माण कार्य से लेकर वहां की सभी सुविधाओं का जायजा लिया। केएमपी का पत्थर 2003 में हरियाणा के तत्कालीन सीएम ओपी चौटाला ने लगाया था, लेकिन इसका काम 2006 में शुरू किया गया। काम पूरा करने का समय चार साल तय किया गया था, लेकिन इसे बीच में रोक दिया गया था। 

विज्ञापन

PM Narendra Modi will be inaugurated KMP on Haryana Day
केएमपी - फोटो : अमर उजाला

 दोबारा 2015 में पीएम नरेंद्र मोदी ने केजीपी के साथ इसका शिलान्यास किया था और फिर से काम शुरू हो गया। यह 135.6 किमी लंबा एक्सप्रेस वे हैं, जिसमें 8 बड़े फ्लाईओवर, 75 छोटे पुल, चार रेलवे ओवरब्रिज बनाए गए हैं। इस हाईवे के निर्माण के लिए 1863 करोड़ रुपये की लागत आई है। हाईवे का 24 अक्टूबर तक 98.90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। 
यह एक्सप्रेस वे सोनीपत के कुंडली से शुरू होकर दिल्ली के चक्कर लगाते हुए खरखौदा, बहादुरगढ़, मानेसर, सोहना से होते हुए पलवल में खत्म होता है। इस तरह केएमपी का निर्माण कार्य पूरा होने पर अब इसे आम लोगों को खोलने की तैयारी है। एचएसआईआईडीसी के सीनियर मैनेजर जगभूषण ने बताया कि केएमपी का एक नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कराया जाएगा, जिसका कार्यक्रम तय हो चुका है। इसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी अपने कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग से करेंगे और कार्यक्रम कुंडली टोल प्लाजा पर होगा। 

सीएम मनोहर लाल ने किया केएमपी का निरीक्षण
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार को केएमपी का निरीक्षण किया। वह जगह-जगह निरीक्षण करते हुए शाम को लगभग छह बजे कुंडली के पास गढ़ी बाला में बनाए गए टोल प्लाजा पर पहुंचे। जहां सीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह एक्सप्रेस वे प्रदेश के लोगों के लिए विकास के नए रास्ते खोलेगा। ऐसे में इसको सभी सुविधाओं से युक्त किया जाए। यहां किसी भी जगह कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए और यातायात सुचारू रूप से चलाने की पूरी व्यवस्था की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed