फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Narendra Modi visit Haryana in August assembly election

Haryana: अगस्त में हरियाणा दौरे पर आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा की विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देंगे गति

Tue, 30 Jul 2024 09:55 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 30 Jul 2024 09:55 AM IST
सार

कुछ दिन पहले हिसार में सीएम नायब सिंह सैनी ने घोषणा भी की थी कि हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे। उसके बाद भाजपा ने पीएम मोदी के दौरे की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी का दावा है कि अगस्त में पीएम मोदी आएंगे और पार्टी की चुनाव तैयारियों की गति को तेज करेंगे। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi visit Haryana in August assembly election
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा में विधानसभा चुनाव में जुटी भाजपा की तैयारियों को धार देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी अगस्त में हरियाणा का दौरा कर सकते हैं। हरियाणा भाजपा ने पीएम मोदी से समय मांगा है। भाजपा की योजना पीएम से हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन करने की है।

विज्ञापन


हिसार एयरपोर्ट का निर्माण अंतिम चरण में है। हरियाणा सरकार का दावा है कि अगस्त में हिसार एयरपोर्ट का काम पूरा हो जाएगा। उड़ानों को लेकर करार पहले ही किया जा चुका है। पहले चरण में पांच शहरों के लिए उड़ानें शुरू की जानी है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुटी हुई है। लोकसभा चुनाव के बाद शाह दो बार हरियाणा का दौरा कर चुके हैं। संसद का सत्र खत्म होने के बाद केंद्रीय नेताओं की ड्यूटी भी हरियाणा में लग जाएगी और उनके दौरे शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed