हरियाणा: टॉपर हितेश्वर शर्मा से पीएम मोदी ने की बात, पंचकूला से जुड़ी यादें की साझा
पंचकूला के हितेश्वर शर्मा ने पीएम मोदी से कहा कि मैंने आपसे सीखा है कि जिंदगी की परीक्षा बड़ी होती है। अंक मायने नहीं रखते हैं। मेहनत करने वाले हमेशा ही अव्वल होते हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने हितेश्वर को बताया कि वह पंचकूला के सेक्टर-7 में कई साल रह चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीएसई की 12वीं की परीक्षाएं रद्द होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश के टॉपर रहे 17 विद्यार्थियों से बात की। इनमें पंचकूला के सेक्टर 10 निवासी 12वीं कक्षा के विद्यार्थी हितेश्वर शर्मा से पीएम ने न केवल परीक्षा को लेकर सीधा संवाद किया, बल्कि पंचकूला में अपने बिताए समय को भी याद किया।
वर्चुअल कार्यक्रम में मोदी ने बताया कि वह पंचकूला के सेक्टर-7 में कई साल तक रहे हैं। हितेश्वर ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि उसे पहली बार इस बात की जानकारी मिली। लेकिन पंचकूला में आपके चाहने वाले काफी संख्या में हैं। पीएम ने करीब डेढ़ मिनट तक हितेश्वर से बात की।
भवन विद्यालय के विद्यार्थी हितेश्वर शर्मा से पीएम मोदी ने पूछा कि आप 10वीं में टॉपर थे तो 12वीं की परीक्षा रद्द होने पर कैसा अनुभव कर रहे हैं। इस पर शर्मा ने उत्तर दिया कि परीक्षा को लेकर लगातार दवाब बढ़ रहा था। लेकिन सरकार द्वारा सही समय पर परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया है। इसके लिए विद्यार्थी आभारी रहेंगे। हितेश्वर ने कहा कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। मेहनत करने वाले हमेशा ही अव्वल रहते हैं और पढ़ाई कभी बेकार नहीं होती।
हमने आपसे ही सीखा है कि जिंदगी की परीक्षा बड़ी है, अंक मायने नहीं रखते। युवाओं की सेहत जरूरी है और हमें अच्छी सोच रखनी है। परीक्षा रद्द करने के फैसले का स्वागत करते हुए हितेश्वर ने कहा कि यह सही समय पर लिया गया निर्णय है। इस दौरान पीएम ने हितेशवर के पिता आशुतोष रंजन से भी बात की।
सपने जैसा लगा: हितेश्वर
हितेश्वर शर्मा ने बताया कि पीएम द्वारा इतने आत्मीय ढंग से बात करना एक सपने जैसा लगा। उसके लिए यह बहुत बड़ा दिन है। पीएम द्वारा इस तरह से विद्यार्थियों से बात करने से न केवल हौसला बढ़ा है, बल्कि आत्मबल भी मिला है। जहां तक 12वीं की परीक्षा रद्द करने की बात है तो ये फैसला सही है। क्योंकि युवाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखा गया है।
इसको रद्द करने से टापर्स परेशान नहीं हैं, क्योंकि दोबारा से परीक्षा देने का एक आप्शन रखा गया है। हम मोदी के निर्णय के साथ हैं और सब मिलकर कोरोना से लड़ाई जीतेंगे। बड़ी खुशी इस बात की मिली कि पीएम भी पंचकूला में रहे है। बता दें कि हितेश्वर एचसीएस अधिकारी आशुतोष रंजन के बेटे हैं।