{"_id":"5708ec5e4f1c1b0615c810da","slug":"pm-narendra-modi-punjab-assembly-election-punjab-bjp-punjab-politics-punjab-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी का सपना, पंजाब में बने अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मोदी का सपना, पंजाब में बने अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार'
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
Updated Sun, 10 Apr 2016 02:44 PM IST
विज्ञापन
प्रभात झा
- फोटो : फाइल फोटो
देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि यूपीए के कार्यकाल में पंजाब वासियों ने दो बार अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार बनाकर शानदार तरीके से चलाई है। लेकिन अब मेरे कार्यकाल में एक बार फिर से गठबंधन की सरकार बने ताकि मैं पंजाब के किसानों को और खुशहाल देख सकूं। ये बातें शनिवार को प्रदेश भाजपा के प्रभारी प्रभात झा ने 154 बूथ प्रभारियों व पार्टी कार्याकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
झा के इस ब्यान से अब उन अटकलों पर विराम लग गया है जिसमें कहा जाता था कि पंजाब में आने वाला विधान सभा चुनाव भाजपा अकाली दल से अलग लडे़गी। झा ने कहा कि भाजपा एक वैचारिक पार्टी है और कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि नेता भले ही चाहे जैसा हो लेकिन अगर बूथ स्तर पर पार्टी का कार्यकर्ता संगठित है तो पार्टी की जीत पक्की होती है। हम किसी व्यक्ति विशेष को मिशन न बनाएं बल्कि पार्टी को मिशन मानकर कार्य करें।
झा ने केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेतली द्वारा पेश किए गए बजट पर जिक्र करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता इस बजट के मुख्य बिंदुओं को पढ़कर उन्हें जन-जन तक पहुंचाएं। ताकि ग्रामीण स्तर का आदमी मोदी की जनहितैषी नीतियों से अवगत हो सके। बजट में अगले तीन वर्षो के अंदर पांच करोड़ लोगों के घरों में मुफ्त गैस कनैक्शन पहुंचाने का प्रावधान रखा गया है। जबकि किसानों की फसल बीमा योजना के तहत पांच हजार पांच सौ करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों की फसल खेत से कट कर खलिहान तक पहुंच जाए और फिर भी अगर नुक्सान होता है तो उसका खामियाजा मोदी सरकार करेगी। इसके साथ किसानों की उन्नति के लिए मोदी सरकार ने पहली बार अपने बजट में 86 हजार करोड़ रुपए का बजट रखा है। जिसमें 9 लाख करोड़ से किसानों को कर्जा दिया जाएग और बीस हजार करोड़ रुपए किसानों के कर्ज पर ब्याज माफी के लिए रखा गया है।
झा ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में एक दिन में मात्र 3 किलोमीटर सड़क बनती थी लेकिन मोदी सरकार के केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी के कुशल नेतृत्व में हर रोज 18 किमी. सड़क बन रही है। जिसके लिए सरकार 19 हजार करोड़ रुपए का बजट पारित किया गया है। इसके अलावा वर्ष 2022 तक देश के दो करोड़ से अधिक बेघर लोगों को घर बनाकर दिए जाएंगे।