फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Narendra Modi meet 18-year-old his chef in rohtak

अचानक इस शख्स के पास पहुंचा पीएम मोदी का फोन, परिवार को दिल्ली बुलाया, जानें क्या हैं कनेक्शन

Thu, 11 Oct 2018 07:58 AM IST
विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Thu, 11 Oct 2018 07:58 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi meet 18-year-old his chef in rohtak
रसोइया दीपक कुमार

18 साल पहले पीएम मोदी के लिए खाना बनाता था ये शख्स, अब खुद प्रधानमंत्री मोदी ने याद कर रैली में बुलाया। गले मिलने के बाद परिवार सहित दिल्ली आने का न्यौता दिया। पीएम की इस दरियादिली को देख रसोइया दीपक भावुक हो उठा। पांच राज्यों के चुनाव के बाद दीपक पीएम से मिलने दिल्ली जाएगा। इस दौरान दीपक ने पीएम से जुड़ी कुछ यादें अमर उजाला से साझा की। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 18 साल पुराने रसोइये दीपक कुमार को रोहतक से सांपला बुलाकर न केवल गले लगाया, बल्कि परिवार सहित दिल्ली पीएमओ आने के लिए कहा। साथ ही हरियाणा, जम्मू-कश्मीर व हिमाचल के राज्यपाल से परिचय कराते हुए बोले, ये दीपक मेरे लिए खाना बनाता था, जिसके हाथ से बनी खिचड़ी का स्वाद आज भी नहीं भूला हूं। पीएम मोदी के लगाव से दीपक भावुक हो उठा। 

विज्ञापन

PM Narendra Modi meet 18-year-old his chef in rohtak
पीएम मोदी की सांपला रैली

दीपक ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि 1995 से 2000 तक पीएम मोदी हरियाणा प्रभारी थे। वह भी 13 साल की उम्र में रोहतक आ गया। बाद में भाजपा पार्टी कार्यालय में खाना बनाने लगा। पांच साल मोदी रोहतक में रहे, जिनके लिए तीनों समय खाना मैं बनाता था। मोदी को मूंग की दाल, खिचड़ी व घीया की सब्जी बेहद पसंद थी। यहां तक कभी-कभी मोदी उनके साथ रसोई में आकर खाना भी बनाने लग जाते थे। पीएम मोदी को सब्जी तक में चीनी डालने की आदत थी। 

दीपक के पास सीएम का आया फोन, पीएम बुला रहे 
दीपक ने बताया कि वे अब कार्यालय प्रभारी बन गए हैं। मंगलवार को सांपला रैली में नहीं गए। करीब तीन बजे सीएम मनोहर लाल खट्टर का फोन आया कि पीएम नरेंद्र मोदी सांपला बुला रहे हैं। वह तुरंत सांपला के लिए रवाना हुआ, लेकिन जब रैली स्थल पर पहुंचा तो पीएम मोदी मंच से नीचे आ चुके थे। बकौल दीपक, पीएम मोदी बोले, दीपक रैली में क्यों नहीं आया। मंच पर बुलाना था।

दीपक ने कहा कि आने में ज्यादा समय लग गया। दीपक ने बताया कि उसके पिता रोहतक में सरकारी नौकरी करते थे, लेकिन पिता हरिप्रसाद सेवानिवृत्ति के बाद नेपाल चले गए हैं, जबकि वह रोहतक में ही परिवार सहित रह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed